Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhojpuri Song: खुशबू तिवारी केटी का भोजपुरी लोकगीत 'हमार दूल्हा' हुआ रिलीज, लवली काजल ने गिराईं बिजलियां

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 03:57 PM (IST)

    Latest Bhojpuri Song खुशबू तिवारी यानी केटी का गाया हुआ नया मजेदार भोजपुरी लोकगीत हमार दूल्हा इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस रैप सॉन् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Bhojpuri Song, Khushbu Tiwari KT, Lovely Kajal,Bhojpuri folk song,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song: भोजपुरी सिने संगीत की दुनिया में अपनी बुलंद आवाज से राज कर रही, करोड़ों दिलों की धड़कन सिंगर खुशबू तिवारी केटी का जब भी कोई सांग आता है तो फुल टू धमाल मचाता है। उनका रैप सॉन्ग भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में खुशबू तिवारी का गाया हुआ मजेदार भोजपुरी लोकगीत 'हमार दूल्हा' म्यूजिक कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज हुआ नया रैप सॉन्ग

    'हमार दूल्हा' का ऑडियो और वीडियो काफी मजेदार बनाया गया है, जिसे सुन लोग दीवाने हो रहे हैं। गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस लवली काजल ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। वह अपनी नजाकत व अदा से बिजलियां गिरा रही हैं। उनका एक-एक डांस मूवमेंट देखते ही बन रहा है।

    खुशबू तिवारी की अवाज ने चलाया जादू

    गाने का बोल भी बहुत ही कर्णप्रिय है, इसलिए लोगों की जुबान पर आसानी से चढ़ गया है। 'हमार दूल्हा' के वीडियो में अपने प्रेमी को उलाहना देते हुए प्रेमिका लवली काजल कहती है कि 'तू का सोचला कि छोड़बा त मरि जाइब, प्यार में हद से हम गुजरि जाइब, तोहार सोच रहे गलत बाबू अब पछतइबा... घरे कार्ड भेजवाइब, हम तोहके बोलाइब, हमरा दूल्हा के देखे जरूर आइहा...' गाने का वीडियो बहुत ही शानदार इस लोकेशन पर फिल्माया गया है।

    वायरल हुआ 'हमार दूल्हा'

    वैसे भोजपुरी में रैप सॉन्ग का चलन काफी नया है, इसलिए लोग इसे हाथों हाथ ले रहे हैं। दूसरे गानों की अपेक्षा ये सॉन्ग जल्दी ही वायरल भी हो रहे हैं। इस गाने को भी देखते ही देखते ताबड़तोड़ लाइक्स मिल 

    मिल रहे हैं ताबड़तोड़ लाइक्स

    'हमार दूल्हा' को अपनी खास अंदाज में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है, वहीं अपनी जानदार परफॉर्मेंस एक्ट्रेस लवली काजल ने किया है। इस गाने को लिखा है गीतकार यादव राज ने। संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित ने किया है।