Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बोलो बम बम' पर थिरकने को मजबूर हुए फैंस, गोलू गोल्ड के गाने को मिले दो मिलियन से ज्यादा व्यूज

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 06:58 PM (IST)

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक कई तरह के सावन स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं। रितेश पांडे अक्षरा सिंह जैसे नामी सितारों ने भोलेनाथ की भक्ति से सजी सावन स्पेशल सॉन्ग रिलीज किए हैं। इसी तरह एक और गाना रिलीज हुआ जिसे अपनी मधुर आवाज में गाया है गोलू गोल्ड ने। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

    Hero Image
    Still Image from Bolo Bam Bam Song

    नई दिल्ली, जेएनएन। सावन के महीने में भोजपुरी गीतों की बहार है। इस पावन महीने में एक से बढ़कर गाने रिलीज हो रहे हैं, जिसमें शिव की महिमा अपरमपार तरीके से नजर आ रही है। यूट्यूब पर एक से बढ़कर सावन स्पेशल भोजपुरी गीत हैं। इस कड़ी में एक और गाना रिलीज किया गया, जिसका नाम है 'बोलो बम बम'। गाना 10 को रिलीज किया गया था। पांच दिनों में इसे दो लाख से ज्यादा व्यू मिल गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्ति से भरा है गाना

    यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और लोग इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। यह गाना भक्ति और श्रद्धा से ओत – प्रोत है। सावन के महीने में कांवड़ लेकर निकलने वालों लोगों के बीच यह सावन गीत रिझाने में सफल हो रहा है।

    गाने को मिले इतने व्यू

    10 अगस्त को रिलीज किए गए गाने को 2 लाख 70 हजार व्यू मिल चुके हैं।

    खूबसूरत है गाना

    गाना ‘बोलो बम बम’ को लेकर गोलू गोल्ड ने कहा कि मैं बचपन से ही बाबा भोलेनाथ का भक्त हूं। भोजपुरी मेरी मातृ भाषा है। इसलिए अपनी जुबान में भगवान की भक्ति में गाना गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत है। इस गाने पर हम तो झूमे ही हैं। श्रद्धालुओं को भी इस गाने को सुनकर मजा आ रहा है और वे भी इस गाने पर झूम रहे हैं।

    इस गाने के म्यूजिक वीडियो में मेघा हैं, जो एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके साथ मिलकर हमने भगवान की महिमा का बखान किया है। आप सभी इस गाने पर अपना आशीर्वाद देते रहे हैं। उन्होंने टी-सीरीज हमार भोजपुरी का भी आभार जताया और कहा कि इस चैनल की सोच कला को सम्मान देने की है, जिसका मैं मुरीद हूं।

    गौरतलब है कि बोलो बम बम को गोलू गोल्ड ने गाया है। इस गाने के गीतकार प्रभु विसुनपुरी हैं। संगीत छोटू रावत का है।