Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी की भाग्यश्री का पहला गाना 'भंगिये मांगेले भोलेनाथ' हो गया रिलीज, यूट्यूब पर देखा जा रहा बार-बार

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 06:49 PM (IST)

    Bhojpuri New Song ‘भंगिये मांगेले भोलेनाथ’ गाने को सिंगर प्रियंका सिंह चौहान ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है वहीं इसके लेखक आशुतोष तिवारी हैं। इसमें फीचर भाग्यश्री यादव (तान्या) और राजश्री यादव (गुड्डी) को किया गया है। इसका संगीत विकास यादव ने दिया है।

    Hero Image
    Bhojpuri New Song Bhangiye Mangele Bholenath Out

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bhangiye Mangele Bholenath Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सावन के मौके पर बोलबम गीत छाए हुए हैं। एक के बाद एक भोजपुरी स्टार्स अपने कांवर गीत रिलीज कर रहे हैं। उनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। इसमें खेसारी लाल यादव, पवन सिंह , रितेश पांडे और शिल्पी राज जैसे सिंगर्स के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब सिंगर प्रियंका सिंह चौहान का कांवर गीत ‘भंगिये मांगेले भोलेनाथ’ रिलीज किया गया है, जिसमें भोजपुरी की भाग्यश्री (तान्या यादव) और राजश्री (गुड्डी यादव) ने परफॉर्म किया है। दोनों ही इंडस्ट्री की नवोदित एक्ट्रेस और बहनें हैं। बनारस के रामनगर कटेसर की रहने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी गाना ‘भंगिये मांगेले भोलेनाथ’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें भोजपुरी की भाग्यश्री (तान्या यादव) और राजश्री (गुड्डी यादव) ने खूबसूरत परफॉर्मेंस दिया है. इनकी जोड़ी ने अपने पहले ही गाने से धमाल मचा दिया है और दर्शकों का दिल जी रही हैं। इस गाने को सुनकर झूमने का मन कर रहा है। गाने में दोनों ही एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी है और वो शादीशुदा लिवाज में काफी जंच रही हैं। इसके साथ बैकग्राउंड डांसरों का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। जहां तक बात करें गायिका प्रियंका सिंह चौहान की आवाज की तो उन्होंने ने भी इसे बेहतरीन बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उनकी दमदार गायिकी ने तो गाने में जान ही डाल दी है।

    जहां भाग्यश्री (तान्या यादव) और राजश्री (गुड्डी यादव) का ये पहला म्यूजिक वीडियो है वहीं, उनकी परफॉर्मेंस देखकर लग नहीं रहा है कि ये उनका पहला सॉन्ग है। उनके डांस मूव्स तो कमाल हैं हीं साथ ही उनके एक्सप्रेशंस और भी जानदार हैं। दोनों बहनों की जोड़ी की केमिस्ट्री भी बेहतरीन है। दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग में जान डालने की पूरी कोशिश की है और वो इसमें कहीं ना कहीं सफल भी हैं। सावन के मौके पर रिलीज गाना ‘भंगिये मांगेले भोलेनाथ’ आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। शिव भक्तों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।

    ‘भंगिये मांगेले भोलेनाथ’ गाने को सिंगर प्रियंका सिंह चौहान ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है, वहीं इसके लेखक आशुतोष तिवारी हैं। इसमें फीचर भाग्यश्री यादव (तान्या) और राजश्री यादव (गुड्डी) को किया गया है। इसका संगीत विकास यादव ने दिया है, वहीं इसका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसको निर्देशित निर्देशक भोजपुरिया ने किया है। वीडियो की बेहतरीन कोरियोग्राफी गोल्डी और बॉबी ने किया है।