Move to Jagran APP

Bhojpuri Holi Song: शिवानी सिंह का नया होली गीत 'रंगवा खेलत में' रिलीज, माही श्रीवास्तव पर चढ़ा होली का खुमार

Latest Bhojpuri Holi Song होली का माहौल बन रहा है और ऐसे में एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत सामने आ रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने अपना नया गाना रंगवा खेलत में रिलीज किया।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeePublished: Fri, 10 Feb 2023 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2023 03:54 PM (IST)
Bhojpuri Holi Song, Shivani Singh new Holi song, Rangwa Khelat Mein, Mahi Srivastava

नई दिल्ली, जेएनएन। होली से पहले ही इन दिनों यूपी, बिहार में फगुआ के गीतों धूम है। भोजपुरी के तमाम गायकों के नए गाने बाजार में आ गए हैं, जो डीजे पर खूब बज रहे हैं। यूट्यूब पर ये गीत जोरदार तरीके से छाए हुए हैं। पॉपुलर सिंगर्स एक के बाद एक धड़ाधड़ होली के गाने रिलीज करते जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना 'रंगवा खेलत में' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

loksabha election banner

'रंगवा खेलत में' हुआ रिलीज

'रंगवा खेलत में' भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही टेलेंटेड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। माही के चाहने वालों की भी लंबी लिस्ट है। इनके गानों का इंतजार, भोजपुरिया दर्शक बहुत ही बेसब्री से करते हैं। इनके हर गानें को   रिलीज होते ही लोग हाथों-हाथ उठा लेते हैं।

सखी से कर रही शिकायत

गाने में माही कहती हैं मेरे पति का होली खेलने से मन ही नहीं भरता है। इस पर वे गाती हैं कि, 'होली में बतिया नइखे मानत ऐ सखी, दुःख निरदईया इखे जानत ऐ सखी...देहिया के करेला गजन हो...रंगवा खेलत में लहंगवा लेटईले...भरल ना बलमुआ मन हो...।

ताबड़तोड़ हो रहा वायरल

गाने में लोकगीत और डीजे की धुनों का बेहतरीन फ्यूजन सुनने को मिल रहा है। गाना अपने आप में बहुत ही गजब लग रहा है। 'रंगवा खेलत में' माही के एक्सप्रेशन एक बार फिर से दर्शकों के अपना कायल बना रहे हैं। वही इसमें उनके डांस मूव्स भी एक दम हटके हैं। इसे सुनकर लगता है कि होली आने से पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में होली की धूम मचना शुरू हो गई है।

माही की आदाओं ने लूटा दिल

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'रंगवा खेलत में' के लेखक आशुतोष तिवारी है। इसका संगीत विक्की बॉक्स ने तैयार किया है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर कर रहे हैं। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके निर्देशक भोजपुरिया हैं। गाने के कोरियोग्राफर डब्लू, एडिटर पंकज साय और डीआई रोहित ने किया है।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं माही

माही ने बहुत ही काम समय मे इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट एक्ट्रेसों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया है। उनकी सोशल मीडिया में भी गजब की फैन फॉलोइंग है। जिसके बल पर वे किसी भी गाने को हिट करने का दम रखती है। माही जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आने वाली है। उनकी कई फिल्में 2023 में बैक टू बैक रिलीज होने वाली है। 

ये ही पढ़ें

एकता कपूर और शोभा कपूर ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, विवादों में घिरे रहे 'XXX' और 'गंदी बात'

Anupama New Twist: अनुपमा की जिंदगी में फिर आई एक सौतन, काव्या के बाद हुई माया की एंट्री, अब क्या करेगा अनुज?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.