Holi Song 2023: अंकुश राजा का होली गीत 'रंग लेके चढ़ी जनी सेज प' रिलीज, आस्था सिंह ने ठुमको ने मचाया बवाल
अंकुश राजा ने गाने को लेकर कहा कि उनकी तरफ से ये भोजपुरी के होली रंग में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है जो उनके भी दिल के करीब है। चाहे बच्चों की बात कर लें या युवाओं की या फिर बुजुर्गों की होली की उमंग किसी में कम नहीं होती।

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Holi Song Rang Leke Chadhi Jani Sej Pa: होली के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के गाने एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। वो कहते हैं ना भोजपुरी गीतों के बिना होली का रंग काफी फीका सा लगता है। भोजपुरी गाने होली के रंग को और गहरा कर देते हैं। ऐसे में भला भोजपुरी सुपर स्टार अंकुश राजा पीछे कैसे रहते। अंकुश राजा अपना नया होली गीत लेकर आए हैं, जिसका टाइटल 'रंग लेके चढ़ी जनी सेज प' है। ये गाना हाल हें रिलीज हुआ है। ये गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है। अंकुश राजा का यह गाना ऑडियंस और उनके फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।
अंकुश संग आस्था सिंह ने गाने में उड़ाया गर्दा
अंकुश राजा का यह खूबसूरत गीत 'रंग लेके चढ़ी जनी सेज प' एस आर के म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसमें अंकुश राजा के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। अंकुश राजा ने अपने गाने को लेकर कहा कि उनकी तरफ से ये भोजपुरी के होली रंग में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है, जो उनके भी दिल के करीब है। चाहे बच्चों की बात कर लें या युवाओं की या फिर बुजुर्गों की, होली की उमंग किसी में कम नहीं होती। इस गाने के लिरिक्स बोस रामपुरी और म्यूजिक ओम झा का है। गाना एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
'रंग लेके चढ़ी जनी सेज प' को प्रियंका सिंह ने दी अपनी आवाज
आपको बता दें कि अंकुश राजा ने गीत 'रंग लेके चढ़ी जनी सेज प' को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जो खुद एक भोजपुरी की म्यूजिक सनसनी हैं। अंकुश राजा और प्रियंका ने मिलकर इस गाने में भी खूब धमाल मचाया है। इस गाने होली की फुहार को अंकुश राजा ने नजाकत के साथ पेश किया है, जिसे सुनकर कोई भी होली के गुलाल वाले संगीत में रम जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।