Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Amrapali Dubey Baby Bump Photos: बिना शादी ही प्रेग्नेंट हुईं आम्रपाली दुबे! फैंस को लगा बड़ा झटका

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 17 Jan 2023 11:41 AM (IST)

    Amrapali Dubey Baby Bump Photos भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अब तक के करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं पर्दे पर उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पसंद की जाती हैं। दोनों ने लगभग 30 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

    Hero Image
    Photo Credit : Amrapali Dubey Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amrapali Dubey Baby Bump Photos Viral: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आम्रपाली इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। अपने करियर में आम्रपाली ने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग आज न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि हर जगह है। फैंस भी उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो फैंस के होश उड़ा रही हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आम्रपाली ने शेयर की तस्वीरें

    आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरो में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली ने ब्लैक कलर का प्रिंटेड सलवार सूट पहना है और अपने पेट पर हाथ रख कर पोज दे रही हैं। इसके साथ ही उनकी मांग में सिंदूर और हाथों में लाल रंग की चूड़ियां नजर आईं। इस दौरान उनके फेस एक्सप्रेशन देखकर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। इस तस्वीर ने मानों इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया है। हर किसी के मन में तस्वीर का सच जानने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तो चलिए जानते हें इस फोटो के पीछे की सच्चाई।  

    फिल्म की शूटिंग की हैं तस्वीरें

    दरअसल, आम्रपाली दुबे की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म 'दाग एगो लांछन' की है। इस फिल्म में आम्रपाली लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनकर तैयार है। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। यह आम्रपाली दुबे की इस साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी, जिसको लेकर वह खुद भी काफी एक्साइटेड हैं।

    तस्वीर के साथ लिखा ऐसा कैप्शन

    आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी आने वाली फिल्म का लुक...दाग एगो लांछन।' बता दें कि इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। आम्रपाली दुबे की इस फिल्म में रितेश पांडे, विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित ,सत्य प्रकाश और ज्योति कलश भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के सह निर्माता डॉक्टर संदीप उज्जवल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा हैं।