Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोती और गंजी में वायरल हुई मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत की तस्वीर, फैंस ने बताया साउथ वाला लुक

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 18 May 2023 12:02 AM (IST)

    विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही जानू आई लव यू फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म के सेट से अब तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फिल्म का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं।

    Hero Image
    Photo Credit: Monalisa Vikrant Singh Rajput Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अक्सर सुपरस्टार गंजी और धोती में अपने एक अलग ही स्वैग दिखाते नजर आते हैं। ठीक ऐसे ही लुक में भोजपुरी सिनेमा के हिट एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भोजपुरी में फिटनेस आइकन के नाम से मशहूर विक्रांत को देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंजी और धोती में दिखे मोनालिसा के पति

    भोजपुरी सिनेमा की हॉट एंड हिट एक्ट्रेस मोनालिसा के पति एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा में आई हैं। इन तस्वीरों में वह सफेद गंजी और धोती में बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। ऊपर से गॉगल्स और पैर में सैंडल उनके ऊपर खूब जच रहा है। यही वजह कि उनके फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। यही नहीं, फैंस विक्रांत सिंह राजपूत के इस लुक की तुलना दक्षिण भारतीय कलाकारों से कर दी है।

    ये है तस्वीरें पीछे का सच

    दरअसल, विक्रांत सिंह राजपूत की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म ‘जानू आई लव यू' के सेट से वायरल हुई है। इस वायरल तस्वीर को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की स्टोरी के डिमांड के अनुसार एक सीक्वेंस की यह तस्वीर है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं।

    फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

    आपको बता दें कि फिल्म 'जानू आई लव यू' का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं। इसका निर्देशन अनुराग मिश्रा कर रहे हैं। ये अनुराग की डेब्यू भोजपुरी फिल्म है। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म में रोहित सिंह मटरू, रीना रानी, अनूप अरोड़ा, राम सुजान सिंह, श्रद्धा यादव, सृष्टि पाठक मुख्य भूमिका में हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी, स्क्रीनप्ले रजनीश मिश्रा और डायलॉग विराग मिश्रा व ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं। म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है।कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय है।