Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमा में आने से पहले ये काम करती थीं Monalisa, जानें- एक फिल्म की कितनी लेती हैं फीस?

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 14 Jul 2019 02:28 PM (IST)

    Bhojpuri Actress Monalisa Biography And Photos भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बंगाली परिवार में जन्म लिया और हिंदी बंगाली उड़िया तमिल कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में काम किया।

    सिनेमा में आने से पहले ये काम करती थीं Monalisa, जानें- एक फिल्म की कितनी लेती हैं फीस?

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की एक अभिनेत्री, जिन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में ऐसा काम किया कि आज वो देश की चर्चित सेलेब्रिटी में एक बन गई हैं। इस अभिनेत्री ने बी-ग्रेड फिल्मों से अपने करियर को शुरू किया, लेकिन आज वो टीवी सीरीयल्स के जरिए हर घर का हिस्सा बन चुकी हैं। इस अभिनेत्री का नाम है अंतरा बिस्वास यानी लाखों दिलों पर राज करने वाले मोनालिसा। जी हां, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास ही है और मोनालिसा उनका स्टेज नेम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे शुरू किया करियर
    मोनालिसा का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ और उन्होंने कलकत्ता से ही अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 16 साल की उम्र में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं और उन्होंने कोलकाता के कुछ होटलों में 'गेस्ट रिलेशन एग्जिक्यूटिव' का काम किया। उसके बाद वो उडिया वीडियो में दिखाई देने लगी और कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Remember, you’re the only one who can fill the world with sunshine. follow me on @helo_indiaofficial

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

    वो पहले बॉलीवुड की कई लॉ बजट फिल्मों में दिखाई दीं, लेकिन उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में जो काम किया, उसे भोजपुरी सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक रही। उसके बाद वो बिग-बॉस में भी दिखाई दी थीं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Pehla Nasha ..... Pehla Khumaar .... #monsoon #mood #sunday #sundayvibes #romance #love #happyhappy Video: @vishanklakhara

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

    सेक्सुअल अब्यूज का हुई थीं शिकार

    मोनालिसा ने एक बार खुद एक कार्यक्रम में बताया था कि 11 साल की उम्र में वो सेक्सुअल अब्यूज का शिकार हुईं थीं। मोनालिसा ने बताया कि करीब 11 साल उम्र में वे परिवार के साथ कोलकाता घूमने गईं थीं। उस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें सेक्सुअली अब्यूज किया था। मोनालिसा के अनुसार उस उम्र में उन्हें इन चीजों की समझ नहीं थी। तब वह घटना उनके लिए काफी चौमकाने वाली थी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    👋 👋❤️.... #weekendvibes #friday

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

    अभी क्या कर रही हैं मोनालिसा

    इस समय मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने अपना पूरा ध्यान स्टार प्लस टीवी पर आने वाले शो पर लगा रखा है। इस शो में मोनालिसा एक डायन की भूमिका में हैं जिसका नाम मोहना है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Kamariya ... Style.. 💃🏻💃🏻 🤷‍♀️ #passion #dance #kamariya 📹: @vishanklakhara

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

    एक फिल्म की कितनी है फीस

    मोनालिया भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी हीरोइनों में से एक हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक फिल्म का 5-7 लाख रुपये लेती हैं।