Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa की खूबसूरत तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल, पूछने पर लिखा- टिप-टिप बरसा पानी

    Monalisa Bold Photos मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें हॉट और बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खूबसूरत लग रही है। इसपर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए है।

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sun, 19 Mar 2023 06:35 PM (IST)
    Hero Image
    Monalisa Bold Photos: मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa Bold Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है।इसमें उन्हें पीले रंग की साड़ी पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि मोनालिसा ने तस्वीरों में मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है और वह अलग-अलग अंदाज में कैमरे के आगे पोज देती नजर आ रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोनालिसा का दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है

    मोनालिसा का दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसे 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर एक हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने मोनालिसा की तस्वीरों पर मजेदार कमेंट किये है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। हालांकि, मोनालिसा पर इनका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है और वह हॉट अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है।

    मोनालिसा ने कुल 10 तस्वीरें शेयर की है

    मोनालिसा ने कुल 10 तस्वीरें शेयर की है। इनमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। एक ने लिखा है, 'टिप-टिप बरसा पानी।' वहीं एक ने लिखा है, 'खूबसूरत।' इसके पहले मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'इस पीली साड़ी को लेकर मेरे दिमाग में कई गाने हैं। मेरे अगले रील के लिए आप सुझाव दीजिए।' मोनालिसा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

    मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है

    मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। इसके अलावा वह कई डांसिंग नंबर भी कर चुकी है। वह रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी है। उन्होंने बिग बॉस 10 में भाग लिया था। वहीं, वह नच बलिए 8 में नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने नजर 1 और 2 में भी काम किया है। मोनालिसा ने भोजपुरी एक्टर विक्रम सिंह के साथ शादी कर ली है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों अक्सर अपनी रील शेयर करते हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)