Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MMS क्लिप लीक के बाद अक्षरा सिंह का एक और वीडियो वायरल, कहा- 'जब हम आप पे मरते थे, आप कहीं और...'

    By JagranEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:24 PM (IST)

    अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं दिन ब दिन अक्षरा की पाॅपुलेरिटी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में अक्षरा सिंह का अश्लील एमएमएस लीक हुआ था।

    Hero Image
    Photo Credit : Akshara Singh Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस और 'बिग बाॅस ओटीटी‘ कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा भोजपुरी की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उनके इंस्टा रील्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं बीते दिनों अक्षरा का अश्लील एमएमएस लीक हुआ था, जिसके बाद वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।  हालांकि इस पर अक्षरा ने एमएमएस वीडियो को गलत बताया है। हालांकि वो लगातार लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। उनका से वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    अक्षरा का वीडियो हुआ वायरल

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का वायरल हो रहा वीडियो उनके किसी इवेंट का लग रहा है। इस वीडियो में वो फुल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान वो स्टेज पर अलग-अलग गाने की लाइनें गा रही हैं। वो कहती हैं, ‘जब हम आप पे मरते हैं...तब आप कहीं और मरते हैं। ये हर किसी के जीवन में होता है।‘ इसके बाद उन्होंने कई गाने गाए। अक्षरा की हर लाइन पर फैंस जोर जोर से तालियां और सीटी बजा रहे थे। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स हमेशा की तरह ही अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

    चौसठ जोगनिया माई का फर्स्ट लुक आउट

    एमएमएस लीक के बाद अक्षरा सिंह के आने वाले साॅनग चौसठ जोगनिया माई गाने का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस गाने में वो लाल साड़ी पहने देवी के रौद्र अवतार में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में त्रिशूल और खुले बाल देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जा जाएंगे। इस गाने का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, ‘मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक। जल्दी ही मेरे चैनल अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर आ रहा है। एक नया अवतार और अथक प्रयास इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी।'