Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निधन के बाद आकांक्षा दुबे का नया गाना रिलीज, 'आरा की हवेली' में इस सुपरस्टार के साथ देख फैंस हुए भावुक

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 04:39 PM (IST)

    आकांक्षा दुबे ने महज 25 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। आकांक्षा के निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। आकांक् ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit : Akanksha Dubey youtube video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ara Ke Haweli Song Out: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एकट्रेस आकांक्षा दुबेे के निधन को करीब एक महीने होने वाला है। एक्ट्रेस ने होटल में 25 मार्च की रात खुदकुशी कर ली थी। इस खबर से अभी भी उनके फैंस और परिवार वाले उबर नहीं पाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकांक्षा के निधन के बाद अब उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह नजर आ रहे हैं।

    पवन ने दी नए गाने के साथ आकांक्षा दुबे को श्रद्धांजलि

    आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह के साथ अपने निधन से कुछ ही दिन पहले कुछ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी। उनका एक गाने की रिलीज डेट उसी दिन की थी, जिस दिन उन्होंने आत्महत्या की थी। वहीं, आज उनका और पवन सिंह का दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल आरा के हवेली है। म्यूजिक वीडियो के शुरुआत में आकांक्षा को श्रद्धांजलि दी गई है। दिवंगत एक्ट्रेस की एक फोटो के साथ लिखा गया है, ‘आकांक्षा दुबे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।‘ इस गाने में आकांक्षा को देखकर उनके फैंस फिर से भावुक हो गए हैं। इस गाने को यूट्रयूब पर अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।                                                           

    अनुपमा यादव ने दी अपनी आवाज

    आकाक्षां ने इस गाने में हमेशा ही तरह अपने डांस और लुक से फैंस को प्रभावित किया है। आरा के हवेली गाने में जहां पवन सिंह ने येलो टी-शर्ट के साथ डेनिम जैकेट और पैंट पहना है। वहीं, आकांक्षा पर्पल कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में आकांक्षा अपने डांस से धमाल मचाती दिखती हैं। आरा के हवेली गाने को पीआरए फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे पवन सिंह और अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है।  इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स कमेंट कर भावुक हो रहे हैं। वहीं कई फैन्स ने पवन सिंह के साथ आकांक्षा की जोड़ी को सुपरहिट बताया।