आम्रपाली दुबे ने बर्थडे के अगले दिन शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, यूजर ने कहा- 'उफ्फ इस ड्रेस में तो आप..'
आम्रपाली के जन्मदिन पर दिनेश लाल यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। वीडियो के साथ निरहुआ ने कैप्शन में लिखा था हैप्पी बर्थडे सपनों के रानी। भगवान तुम्हें खुश रखे। वहीं आम्रपाली ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा बहुत-बहुत धन्यवाद सपना के राजा।

नई दिल्ली, जेएनएन। Aamrapali Dubey Bold Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। आम्रपाली ने अब तक के करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं पर्दे पर वो लगभग सभी हिट स्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पसंद की जाती हैं। दोनों ने लगभग 30 फिल्मों में एक साथ काम किया है।
कल मनाया था जन्मदिन
आम्रपाली ने कल अपना अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई संदेश मिले। वहीं, अब आम्रपाली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। इन फोटोज में उनका बोल्ड लुक चर्चा में बना हुआ है।
बर्थडे में आम्रपाली का बोल्ड लुक रहा चर्चा में
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर आज यानी अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बात अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज आम्रपाली के बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली का फुल ऑल पार्टी मूड में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने डीप नेक स्ट्रिप वाली ब्लैक कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। उनकी ये ड्रेस थाई से ओपन है जो उनके लुक को और भी हॉट बना रहा है। आम्रपाली इस दौरान अलग अलग लुक में पोज दे रही हैं। उनकी इन अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं।
निरहुआ संग फिल्मों में जोड़ी है हिट
आम्रपाली ने अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने एक साथ करीब 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।