Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेसारी लाल यादव की इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन समुद्र में लगाई आग, एक्ट्रेस का फिगर देख फैंस ने कहा- 'हॉट'

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 28 Feb 2022 01:44 PM (IST)

    नेहा मलिक ने अपना बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है। उन्होंने समुद्र में बिकिनी पहन बोल्ड पोज दिए हैं। अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को नेहा मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री हैं।

    Hero Image
    भोजपुरी और पंजाबी अभिनेत्री नेहा मलिक, Instagram : nehamalik335

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी और पंजाबी गानों के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नेहा मलिक अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर बोल्ड फोटोशूट से दर्शकों के दिलों को जीतती रहती हैं। नेहा मलिक की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर से नेहा मलिक ने अपना बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने समुद्र में बिकिनी पहन बोल्ड पोज दिए हैं। अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को नेहा मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री हैं। वह अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नेहा मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Malik (@nehamalik335)

    तस्वीरों में नेहा मलिक पर्पल कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है। साथ ही सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं । खूबसूरत दिखने के लिए नेहा मलिक ने हैट भी पहनी हुई है। अपने इस पूरे लुक में वह बोल्ड अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवाती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में नेहा मलिक का परफेक्ट फिगर देखते ही बन रहा है। वहीं अन्य दो वीडियो में नेहा मलिक समुद्र में बिकिनी पहन आग लगती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Malik (@nehamalik335)

    वीडियो में वह बोल्ड पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर नेहा मलिक की यह सभी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने नेहा मलिक के हॉट फिगर की तारीफ की है। साथ ही उन्हें हॉट भी कहा है।

    आपको बता दें कि नेहा मलिक भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं। वह उनके दर्दभरे गाने 'तेरे मेरे दरमियां' में नजर आ चुकी हैं। नेहा मलिक और खेसारी लाल यादव का यह गाना पिछले साल रिलीज हुआ था, जिसे दोनों कलाकारों के फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा नेहा मलिक कई पंजाबी गानों में अपने ठुमके से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं।