Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज बारिश में निरहुआ को पागलों की तरह गली-गली ढूंढती दिखीं आम्रपाली, कहा- 'पिया के बिना ना लगे जिया'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 10:06 AM (IST)

    माई प्राइड ऑफ भोजपुरी एक बेटे का अपनी मां के प्रति समर्पण को बड़े ही सिंपल तरीके से दिखाया गया हैं। बेटा अपनी मां के खातिर ऐशो आराम की जिंदगी छोड़कर एक ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit: Aamrapali dubey, dinesh lal Yadav, nirahua,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Piya Ke Bina Na Lage Jiya Song: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार में से एक हैं। निरहुआ एक एक्टर होने के साथ ही एक शानदार गायक भी हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले निरहुआ ने अब तक के फिल्मी सफर में कई हिट फिल्में दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्दे पर निरहुआ और यूट्यूब क्वीन अम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में दोनों एक बार फिर से फिल्म में नजर आने वाले हैं। दिनेश लाल और आम्रपाली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी' को लेकर सुर्खियों में हैं।

    ये फिल्म दोनों के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके गाने दिल को छू लेने वाले हैं। ऐसे में 'माई : प्राइड ऑफ भोजपुरी' का एक और नया गाना रिलीज हो गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

    बारिश में भीगिते हुए निरहुआ को गली-गली ढूंढती दिखीं आम्रपाली

    जिओ स्टूडियो पर तहलका मचाने वाली फिल्म 'माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी' से एक और गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया हैं। जिसके बोल है 'पिया के बिना ना लगे जिया'। इस गाने में आम्रपाली दुबे की परफॉर्मेंस बाकई लाजवाब है। ये एक रोमांटिक सेड सॉन्ग है। इस गाने में आम्रपाली अपने प्रेमी निरहुआ को बारिश में ढूंढ रही हैं। वो हर गली नुक्कड़ पर उसकी तलाश कर रही हैं। फिर काफी ढूंढने के बाद निरहुआ मिलते हैं। उन्हें देखकर आम्रपाली की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

    ​निरहुआ ने आम्रपाली से पैसे लेने से किया इनकार

    आम्रपाली दुबे जब निरहुआ से मिलती हैं, तो उन्हें पैसे और रेन कोट देती हैं, लेकिन वह इन सभी चीजों को लौटा देते हैं। गाने में आम्रपाली सड़कों पर पागलों की तरह गाती है कि तूही तू ता आवेला नजर हर केहू में हो...तूही तू ता आवेला नजर हर केहू में हो...प्रीतम रंगाईनी हाये राम तोहरे हो गइनी ये पगली के अब बुरा हाल बा.. जियर तोहरे बिना भइल काल बा...मोरबा बहाबे कजरा रोबे अंखियां...पिया के बिना ना लगे जिया...। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने में एक प्रेमिका के दर्द को बहुत ही सुंदर तरीके से चित्रण किया गया है।

    इन सिंगर्स ने दी गाने को अपनी आवाज

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'पिया के बिना ना लगे जिया' गाने को सिंगर प्रियंका सिंह और नाजिम अली ने अपनी मधुर आवाज में गाया हैं। इसके लेखक प्यारेलाल यादव है। वहीं, इसे रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं। फिल्म का निर्माता ज्योति देशपांडे और निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म का निर्देशन व म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा से 16 मई को रिलीज किया गया है।

     

    बेटे का अपनी मां के प्रति समर्पण पर आधारित है फिल्म

    आपको बता दें कि 'माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी' एक बेटे का अपनी मां के प्रति समर्पण को बड़े ही सिंपल तरीके से दिखाया गया हैं। एक बेटा अपनी मां के खातिर अपनी ऐशो आराम की जिंदगी छोड़कर एक भिखक्षुक का जीवन मजबूर हो जाता है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री में मेकर्स बेहतरीन सब्जेक्ट पर काम करने लगे हैं। जिसका परिणाम है भोजपुरी फिल्म 'माई: प्राइड ऑफ भोजपुरी'।