Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकुमार राव ने करवाई है प्लास्टिक सर्जरी? सवाल पूछने पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब, कहा- "लोग बात कर रहे हैं"

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 09:34 AM (IST)

    Bheed starrer Rajkummar Rao राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है और उन्होंने दावों का खंडन किया। अभिनेता ने यह भी शेयर किया कि वह इस तरह की अफवाहों पर सिर्फ मुस्कुरा सकते हैं।

    Hero Image
    Bheed starrer Rajkummar Rao give funny reply on plastic surgery

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bheed starrer Rajkummar Rao: अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो शुक्रवार 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव से उनकी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इसके जवाब में एक्टर ने बड़ा ही मजेदार रिएक्शन दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकुमार राव ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी

    राम गोपाल वर्मा की रण (2010) में एक छोटी सी भूमिका के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और बाद में उन्हें दिबाकर बनर्जी की एलएसडी (2010) में लीड रोल प्ले करने का मौका मिला। मीडिया के साथ पिछली बातचीत में राजकुमार ने अपने लुक्स, कद और यहां तक कि बिल्ड के कारण अक्सर हीरो के रूप में खारिज किए जाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें अपनी आइब्रो के शेप की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था।

    एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

    सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेता को रेडिट पर एक कमेंट दिखाया गया जिसमें उन्होंने कहा गया था, "क्या राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है?" राजकुमार ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी करवाई और इसके बजाय कहा, "नहीं भैया, कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई।" अब जब एक्टर से इन खबरों पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "कुछ नहीं मुस्कान आती है चेहरे पे। अच्छा है, लोग बात कर रहे हैं।"

    24 मार्च को रिलीज हुई भीड़ 

    राजकुमार राव की भीड़ ने इस शुक्रवार ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में कुछ खास परफॉर्म नहीं किया और पहले दिन 20 लाख से भी कम का कलेक्शन किया है।  भीड़ में कोरोना त्रासदी के बाद लगे लॉकडाउन के दौर को दिखाया गया है। जब लाखों करोड़ों मजदूरों और कामगारों का पलायन हुआ था। फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद ही विवादों में छा गई थी।