Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग ले रहे हैं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी, बनाई जबरदस्त बॉडी

    अपने किरदारों के हिसाब से शारीरिक हाव-भाव लुक बॉडी स्ट्रक्चर और वजन में बदलाव करना कलाकारों के जीवन का अहम हिस्सा होता है। साल 2018 में फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिमन्यु दसानी फिलहाल इसी दौर से गुजर रहे हैं।

    By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Fri, 19 Mar 2021 02:02 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit - Abhimanyu Instagram Account Photo

    नई दिल्ली, जेएनएन। अपने किरदारों के हिसाब से शारीरिक हाव-भाव, लुक, बॉडी स्ट्रक्चर और वजन में बदलाव करना कलाकारों के जीवन का अहम हिस्सा होता है। साल 2018 में फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिमन्यु दसानी फिलहाल इसी दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने इंस्टाग्राम पर बिना शर्ट के अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बॉडी काफी फिट दिख रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो में अभिमन्यु का चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा है लेकिन पीछे से उनकी पीठ और हाथों के कट्स साफ नज़र रहे हैं। फोटो देखने से ही समझ आ रहा है कि अभिमन्यु अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं। फोटो में अभिमन्यु खिड़की से बाहर झांकते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ अभिमन्यु ने कैप्शन में लिखा है, ‘कमबैक...सेटबैक’।

    दरअसल, अभिमन्यु ने ये बॉडी अपनी आने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ के एक गाने के लिए बनाई है। इसके लिए वह बीते तीन हफ्ते से कड़ी तैयारी कर रहे हैं। अपनी इस तैयारी में अभिमन्यु रोजाना दो-तीन घंटे मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग भी लेते हैं। इन चीजों के अलावा वो रोजाना हैवी वेट व्यायाम भी करते हैं। निकम्मा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लिहाजा अभिमन्यु अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने करीब दस किलो वजन भी कम किया था। लेकिन जब बाद में निर्देशक सब्बीर खान ने इस गाने के बारे में बताया तो उन्हें फिर से अपना वजन और मांसपेशियां बढ़ानी पड़ीं।

    इस गाने में अभिमन्यु के साथ शिल्पा शेट्टी भी होंगी। निकम्मा में सुनील ग्रोवर और दीप राज राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि 'निकम्मा' में  अभिमन्यु और  शिल्पा शेट्टी के अलावा फिल्म में समीर सोनी और सुनील ग्रोवर भी नज़र आएंगे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Abhimanyu (@abhimanyud)