Mera dil Ye Pukare Aaja गाने पर 'मैंने प्यार किया' की सुमन ने किया ऐसा डांस, फैंस बोले- 'मौज कर दी'
आपको बात दें कि आयशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके इस गाने के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े हैं। वहीं दिन पर दिन उनके फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Mera dil Ye Pukare Aaja: इन दिनों बॉलीवुड का एक बेहद ही पुराना गाना 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने पर पाकिस्तानी लड़की के डांस ने बवाल मचा दिया है। पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस के बाद ये गाना काफी वायरल हो रहा है। आयशा ने जिस तरह से इस गाने पर अपने डांस और अदाओं का जलवा बिखेरा है, हर कोई उसका दीवाना हो गया है। साथ ही इस पर जमकर रील्स बनाए और शेयर किए जा रहे हैं।
कटरीना से माधुरी दीक्षित तक ने किया डांस
आम लोग ही नहीं बल्कि स्टार्स भी इस पर अपने रील्स बनाते दिख रहे हैं। अब तक इस पर कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, रुबीना दिलैक जैसी कई एक्ट्रेसेस रील्स बना चुकी हैं। वहीं अब इस लिस्ट में भाग्यश्री का नाम भी जुड़ गया है। मैंने प्यार किया की सुमन यानी भाग्यश्री इस गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाकर शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस को पसंद आया भाग्यश्री का डांस
एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच भाग्यश्री ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी लड़की आयशा के ट्रेंडिंग वीडियो 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करती दिख रही हैं। भाग्यश्री के साथ इस वीडियो में एक्ट्रेस शीबा भी डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान भाग्यश्री टॉप और जींस पर लाल दुपट्टा सा लिए नजर आ रही हैं। तो वहीं शीबा ब्लैक कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स
भाग्यश्री और शीबा के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'अरे आंटी आपने मौज कर दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके सामने सब फेल है। तो एक लिखता है, 'भाग्यश्री हमेशा की तरह खूबसूरत हैं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।