Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाणी कपूर ने निर्देशक अभिषेक कपूर के लिए लिखा खास नोट, ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

    इसी बीच अभिनेत्री वाणी कपूर ने अभिषेक कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। वाणी ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखी है। जिसके जरिए उन्होंने निर्देशक का शुक्रिया अदा भी किया है।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Sat, 07 Aug 2021 06:39 AM (IST)
    Hero Image
    वाणी कपूर, अभिषेक कपूर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अभिषेक कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम दोस्त और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री वाणी कपूर ने अभिषेक कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। वाणी ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखी है। जिसके जरिए उन्होंने निर्देशक का शुक्रिया अदा भी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाणी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर को बर्थडे विश करने के लिए भी सोशल मीडिया को ही चुना। वाणी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिे अभिषेक कपूर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिषेक और वाणी एक दूसरे के साथ बैठे हैं और दोनों के बीच का बॉन्ड भी काफी अच्छा लग रहा है। इन तस्वीरों के साथ वाणी ने अभिषेक को बर्थडे विश करते हुए एक लंबा चौड़ा सा पोस्ट भी लिखा है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

    वाणी कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस शानदार व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप न केवल एक शानदार फिल्म निर्माता और एक महान दूरदर्शी हैं, बल्कि एक विनम्र और उदार आत्मा भी हैं, जिन्हें जानने और उनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला। चंडीगढ़ करे आशिकी का हिस्सा होने और आपके साथ काम करने से मुझे जीवन भर की यादें मिली हैं और मैं हमेशा इसके लिए आपकी आभारी रहूंगी कि आपने मानवी के अपने सपने को साकार करने के लिए मुझ पर विश्वास किया। आपने मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और हमेशा मुझे अपने अंदर सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रोत्साहित किया। ढेर सारा प्यार और आप जो कुछ भी करते हैं उसमें ढेर सारी खुशियाँ और शुभकामनाएं।'

    वाणी कपूर की इस बर्थडे विश का अभिषेक कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वाणी को उनके लिए इन प्यारे शब्दों को लिखने का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि वाणी कपूर इस समय अभिषेक कपूर की ही फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बात करें अभिषेक कपूर की तो इससे पहले 'केदारनाथ', 'काई पो चे', 'फितूर', 'रॉक ऑन' जैसी फिल्में बना चुके हैं।