Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aniruddh Dave को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब आईसीयू में किया गया शिफ्ट, आस्था चौधरी ने कहा, 'करिए प्रार्थना'

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Fri, 30 Apr 2021 05:59 PM (IST)

    लोकप्रिय टीवी कलाकार अनिरुद्ध दवे का कोरोना वायरस का टेस्ट 23 अप्रैल को पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत बिगड़ गई है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

    Hero Image
    आस्था चौधरी ने सोशल मीडिया पर लोगों से अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता अनिरुद्ध दवे का पिछले सप्ताह कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनकी दोस्त आस्था चौधरी ने लोगों से अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिरुद्ध दवे 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' और 'पटियाला बेब्स' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। लोकप्रिय टीवी कलाकार अनिरुद्ध दवे का कोरोना वायरस का टेस्ट 23 अप्रैल को पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत बिगड़ गई है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त आस्था चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी है।

    साथ ही उन्होंने लोगों से अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। आस्था चौधरी ने लिखा है, 'अनिरुद्ध दवे के लिए प्रार्थना करिए। वह आईसीयू में है। कृपया 1 मिनट निकालकर उनके लिए प्रार्थना करिए।' कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अनिरुद्ध दवे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने आप को एक होटल में क्वारंटाइन कर लिया है। लोगों को परिस्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ANIRUDH V DAVE (@aniruddh_dave)

    अनिरुद्ध अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में भी नजर आएंगे। अनिरुद्ध दवे को इसी वर्ष फरवरी में बेटा हुआ है। इसी बीच टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं कई कलाकारों की कोरोना वायरस से मृत्यु भी हो गई है। कोरोना वायरस महामारी पूरे देश में बड़ी तेजी से फैली है। इसकी दूसरी लहर जानलेवा है और लोगों से लगातार मास्क पहनकर इससे बचाव करने की अपील की जा रही है।

    वहीं कोरोना महामारी से हाल ही में संगीतकार श्रवण का भी निधन हो गया था। इसके चलते संगीत जगत सकते में आ गया था। कोरोना से इसके पहले अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार ग्रसित हो चुके हैं। हालांकि अब वह ठीक हो गए हैं।