Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज से पहले निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिला पद्मश्री पुरस्कार

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 22 Mar 2022 09:34 AM (IST)

    सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्ड का वितरण हो चुका है। अपनी फिल्म और टीवी धारावाहिक से लोगों में सामाजिक चेतना पैदा करने वाले निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

    Hero Image
    director Chandraprakash Dwivedi receives Padma Shri award.

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्ड का वितरण हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कला, खेल, साहित्य, सैन्य बल और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पद्मश्री, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी सम्मानित किया गया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्म में सामाजिक चेतना जगाने वाले निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को राष्टपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, चंद्रप्रकाश द्विवेदी के अलावा सिंगर सोनू निगम को भी पद्मश्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है। इस पद्मश्री पुरस्कारों को एलान 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा किया गया था।

    चाणक्य से बनाई पहचान

    बता दें, राजस्थान के सिरोही में जन्मे फिल्म निर्देशक और स्क्रीप्ट राइटर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को फिल्म जगत में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले अपने दौर के फेमस धारावाहिक चाणक्य के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने साल 19991 में प्रसारित होने वाले टीवी शो चाणक्य को निर्देशित किया था और चाणक्य का मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने एक और महाभारत, उपनिषद गंगा, मुत्युंजय जैसे टीवी शो का भी निर्देशन किया है।

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी का करियर

    टीवी शो में अपनी मुख्य निर्देशक के रूप में पहचान बना चुके चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें पिजंरा, द लेजेंड कुणल, जेड प्लस जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म मोहल्ला अस्सी से मिली। इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल और निमरत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म की कहानी वाराणसी के घाटों पर पंडों और आने वाले यात्रियों के इर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही फिल्म में अयोध्या में मंदिर के लिए हुए संघर्ष को दिखाया गया है।

    फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कर रहे हैं वापसी

    अब जल्द ही उनकी फिल्म पृथ्वीराज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय़ कुमार मुख्य पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं, तो पूर्व ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर फिल्म में राजकुमार संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म निडर, पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता, अदम्य सहास पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।