Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड एक्ट्रेस Sharon Stone का खुलासा, स्ट्रोक आने के बाद हॉलीवुड ने 20 वर्षों तक किया इग्नोर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 10:01 PM (IST)

    Basic Instinct Sharon Stone News बेसिक इंस्टिंक में नजर आई हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने खुलासा किया है कि स्ट्रोक आने के बाद 20 वर्षों तक उन्हें हॉलीवुड ने इग्नोर किया और उनके पास कोई काम नहीं थी।

    Hero Image
    Basic Instinct Sharon Stone News, Basic Instinct

    नई दिल्ली, जेएनएन। Basic Instinct Sharon Stone News: बेसिक इंस्टिंकट में नजर आनेवाली शेरोन स्टोन को 2001 में ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते उन्हें 2 वर्षों तक एक्टिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। अब 65 वर्षीय अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह घटना होने के बाद उन्हें 20 वर्षों तक हॉलीवुड में इग्नोर किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेरोन स्टोन का करियर दोबारा रिकवर क्यों नहीं हो पाया?

    शेरोन स्टोन ने हॉलीवुड रिपोर्टर को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य कारणों के बाद उनका करियर दोबारा रिकवर नहीं हो पाया। बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में शेरोन स्टोन कहती हैं,

    "मैं 7 वर्षों तक ठीक होती रही। तब से मेरे पास कोई काम नहीं था। जब यह पहली बार हुआ था, मैं किसी को नहीं बताना चाहती क्योंकि अगर आपके साथ कुछ गलत होता है तो आप बाहर हो जाते हो। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ। मैं 20 वर्षों तक हॉलीवुड से बाहर रही। मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं एक समय अपने जीवन में बहुत बड़ी फिल्म एक्ट्रेस थी।"

    शेरोन स्टोन के करियर पर स्ट्रोक के कारण क्या प्रभाव पड़ा था?

    2015 में इस वाकये के बारे में बताते हुए शेरोन स्टोन ने कहा था कि उनके पास जो कुछ भी था, वह खो चुकी थी। स्ट्रोक के कारण उनके करियर पर बहुत प्रभाव पड़ा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था,

    "व्यापार में मैं अपना पद खो चुकी थी। मैं एक मूवीस्टार मानी जाती थी। मेरी तुलना प्रिंसेस डायना के साथ होती थी। वह भी बहुत फेमस थी। वह चल बसी और मुझे स्ट्रोक हो गया। लोग हमें भूल गए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sharon Stone (@sharonstone)

    बेसिक इंस्टिंक्ट के कारण शेरोन स्टोन के बच्चे की कस्टडी कैसे छीन ली गई?

    शेरोन स्टोन आगे कहती हैं कि बेसिक इंस्टिंक्ट में किए गए छोटे से बोल्ड सीन ने उनके बच्चे की कस्टडी उनसे छीन ली। उन्होंने यह भी कहा कि 1992 में आई इरॉटिक थ्रिलर उनके खिलाफ यूज की गई। उन्होंने कहा,

    "मैं मेरे बच्चे की कस्टडी नहीं ले पाई, जज ने मेरे बच्चे से पूछा कि क्या आप ये जानते हैं कि आपकी मां बोल्ड मूवीज बनाती हैं।  उस फिल्म के कारण लोग मुझे गलत समझने लगे थे।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sharon Stone (@sharonstone)