Balwinder Safri Passes Away: पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन, 86 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद हार जिंदगी की जंग
Balwinder Safri Passes Away पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार बलिवंदर सफरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने 63 की उम्र में 86 दिनों के अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अपनी जिंदगी की जंग हार गए।

नई दिल्ली, जेएनएन।Balwinder Safri Passes Away: जाने-माने पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का मंगलवार को महज 63 साल की उम्र में निधन हो गया। वो करीब पिछले 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
गायक के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर 26 जुलाई को दी थी। परिवार के लोगों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ये आधिकारिक बयान है, हम दोनों को आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे महानायक बलविंदर सफारी मंगलवार सुबह इस दुनिया से चलेगे। साथ ही पोस्ट में उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की गई थी।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिंगर को कथित तौर पर दिल की समस्या के चलते अप्रैल, 2022 में यूके के वॉल्वरहैम्प्टन के न्यू क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रिपल बाइपास सर्जरी के बाद उन्हें ब्रेन डैमेज होने के चलते वो कोमा में चले गए थे।
रिपोर्ट में आग बताया, उन्हें अस्पताल में 86 दिन बिताने के बाद छुट्टी मिल गई थी। उनकी हालत में धीरे-धीरे काफी सुधार देखा जा रहा था। लेकिन वो अब अपनी जिंदगी की जंग हार गए। वहीं, उनके निधन की खबर के बाद पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है।
उनके शिष्य और कई पंजाबी सिंगर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फेमस सिंगर गुरुरंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर दि्ग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, हम आपके संगीत और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दिए योगदान को हमेशा संजो कर रखेंगे। अलविदा बलविंदर सफरी सर।
दिलजीत दोसांझ
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने बलविंदर सफरी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, वाहेगुरू बलविंदर जी। वहीं, गुरदास मान ने भी दिवंगत सिंगर की तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
दिवंगत बलिवंदर सफरी को ओ चान मेरे मखान, पाओ भांगडा, गल सुन कुडिए, सत रंगियां चूडियां जैसे गानों के लिए याद किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।