Surekha Sikri Video: 75 साल की सुरेखा सीकरी ने जब व्हील चेयर पर बैठकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
दादी यानी सुरेखा सीकरी हमेशा ही मस्त रहने वाली इंसान हैं। सुरेखा सीकरी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Surekha Sikri health Update: 'बालिक वधू' फेम सुरेखा सीकरी के फैंस के लिए बुरी खबर है। सुरेखा इस वक्त मुुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। सुरेखा सीकरी को 8 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। लेकिन उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सुरेखा के मैनेजर विवेक सिद्वानी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को इस बात की जानकारी दी कि आने वाले कुछ दिन उनके लिए नाज़ुक हैं। सुरेखा सीकरी के एडमिट होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच सुरेखा सीकरी का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वह व्हील चेयर पर बैठीं डांस करती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
Love you too my cutie pie 😘😘 Meri 👵 #surekhasikri ji #Aukaat
'दादी' यानी सुरेखा सीकरी हमेशा ही मस्त रहने वाली इंसान हैं। सीकरी का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरेखा सीकरी व्हील चेयर पर फैंस को अपने डांस से एंटरटेन करती दिख रही हैं। सुरेखा का ये वीडियो आज का नहीं, बल्कि पुराना हैं। इस वीडियो में व्हील चेयर पर बैठे-बैठे डांस कर रही हैं। वहीं इस दौरान उनके एक्सप्रेशन काफी मजेदार हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल का गाना 'औकात...' बज रहा है। वहीं सुरेखा सीकरी इस गाने को एंजॉय कर रही हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं।
आपको बता दें कि सुरेखा सीकरी कई हिट सीरियल के साथ 'बधाई हो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा भी रही हैं। वह 'बालिका वधू', 'सात फेरे', 'बनेगी अपनी बात' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ में नज़र आई थीं। 'तमस', 'बधाई हो', 'मम्मो', 'नजर', 'सलीम लंगड़े पे मत रो', 'जुबैदा', 'कली सलवार', 'रेनकोट', 'हमको दीवाना कर गए’ जैसी फिल्मों में भी सुरेखा काम कर चुकी हैं।
इसी के साथ ही उन्हें तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं सुरेखा जल्द ही स्वरा भास्कर की फिल्म 'शीर कोरमा' में नज़र आएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।