Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पानीपत' में 'सदाशिव राव' अर्जुन कपूर को देख ऐसा रहा 'बाजीराव' रणवीर सिंह का रिएक्शन

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 05 Nov 2019 07:35 PM (IST)

    Ranveer Singh Reaction On Film Panipat Trailer रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैंl दोनों फिल्म गुंडे में भी साथ नजर आए थेl ...और पढ़ें

    Hero Image
    'पानीपत' में 'सदाशिव राव' अर्जुन कपूर को देख ऐसा रहा 'बाजीराव' रणवीर सिंह का रिएक्शन

    नई दिल्ली, जेएनएनl 'बाजीराव मस्तानी' के अभिनेता रणवीर सिंह दोस्त और अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत के ट्रेलर की प्रशंसा की हैंl रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैंl दोनों ने फिल्म गुंडे भी साथ की थींl इस फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा की भी अहम भूमिका थींl फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर पेशवा सदाशिव राव की भूमिका में हैl जबकि फिल्म में अहमद शाह अब्दाली की भूमिका में संजय दत्त हैl फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर रणवीर सिंह ने अपने खास दोस्त सारा अली खान और वरुण धवन को भी बधाई दी। रणवीर सिंह ने सारा के साथ फिल्म 'सिम्बा' में काम किया था और अब वह फिल्म अभिनेता वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नजर आएंगीl इसी के लिए रणवीर सिंह ने इन दोनों को बधाई दी। रणवीर ने साथ में यह भी कहा कि वे दोनों कितने भाग्यशाली हैं कि उन्हें डेविड धवन जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिल रहा हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    @jw_anderson

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

    रणवीर ने निर्देशक डेविड धवन और दोनों कलाकारों की प्रशंसा की। ऐसा लग रहा था कि वरुण और सारा दोनों ही रणवीर के इंस्टा लाइव सेशन पर नज़र रखे हुए थे और उन्होंने रणवीर सिंह के लाइव पर तुरंत ही इसका जवाब भी दिया। वरुण ने जवाब दिया, ‘लव यू।’ जबकि सारा ने रणवीर सिंह से उनका हालचाल जाना हैl' रणवीर सिंह इस मौके पर रणवीर सिंह चंकी चेन, काली गोल टोपी पहनी और एक काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए। वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे थे। हाल ही में रणवीर सिंह लंदन से लौटे, जहां वह कबीर खान की फ़िल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त थे, जो एक क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है।

    83 के अलावा, रणवीर करण जौहर की पीरियड फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगेl इस फिल्म में रणवीर सिंह शाहजहां के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, और अन्य लोग भी होंगे।