Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BAFTA 2021: 'द व्हाइट टाइगर' के लिए आदर्श गौरव को बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन, प्रियंका चोपड़ा ने कहा- गर्व की बात

    BAFTA 2021 बेस्ट एक्टर कैटेगरी में आदर्श को रिज अहमद चैडविक बोसमैन टॉप हैंक्स औऱ एंथनी होपकिन्स जैसे दिग्गज अभिनेताओं से मुकाबला करना पड़ा। रमीन बहरानी निर्देशित द वाइट टाइगर बेस्ट फ़िल्म बेस्ट डायरेक्टर बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट एडिटिंग श्रेणियों की लॉन्ग लिस्ट में भी शामिल थी।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 10 Mar 2021 07:47 AM (IST)
    Hero Image
    Adarsh Gourav and Priyanka Chopra in The White Tiger. Photo- Instagram/Priyanka Chopra

    नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स पर आयी फ़िल्म द व्हाइट टाइगर के लिए मुख्य कलाकार आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) की बेस्ट एक्टर केटेगरी में नामांकन मिला है। फ़िल्म को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी ज़ाहिर की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने इस ख़बर को ट्वीट करते हुए लिखा- ऑल इंडियन स्टार कास्ट के लिए 2 बाफ्टा नॉमिनेशंस भारतीय टैलेंट के लिए गर्व की बात है। आदर्श गौरव तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूं। तुम इस पहचान के हक़दार हो और रमीन बहरानी, आपको बधाई। बिल्कुल सही। प्रियंका ने आगे लिखा कि इस फ़िल्म की एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनकर वो बहुत ख़ुश हूं। आओ, जीत लें। 

    बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के लिए आदर्श को रिज़ अहमद (साउंड ऑफ़ मेटल), चैडविक बोसमैन (ब्लैक बॉटम), एंथनी होपकिंस (द फादर), ताहर रहीम ( द मौरीटेनियन) और मैड्स मिकलसन (एनअदर राउंड) से टक्कर लेनी होगी। बता दें, इससे पहले आदर्श गौरव को BAFTA की लॉन्ग लिस्ट में जगह मिली थी। वहीं, प्रियंका को जहां बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस में नामांकन की रेस के लिए चुना गया था। लॉन्ग लिस्ट में से अवॉर्ड के नॉमिनेशंस के लिए दावेदार चुने जाते हैं। बाफ्टा के अनुसार, बेस्ट एक्टर कैटेगरी में 122 प्रविष्टियां आयी थीं, जिनमें से लॉन्ग लिस्ट के लिए 15 का चुनाव किया गया। 

    इन दोनों केटेगरीज के अलावा रमीन बहरानी निर्देशित द वाइट टाइगर बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट एडिटिंग श्रेणियों की लॉन्ग लिस्ट में भी शामिल थी। नॉमिनेशंस के लिए सदस्यों की वोटिंग 19 फरवरी से एक मार्च के बीच की गयी।

    22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आयी द वाइट टाइगर अरविंद अडिगा के इसी नाम से आए नॉवेल का स्क्रीन रूपांतरण है। फ़िल्म में राजकुमार राव ने प्रियंका के पति का सपोर्टिंग रोल निभाया। महेश मांजरेकर भी एक अहम किरदार में नज़र आए। फ़िल्म मुख्य रूप से भारतीय समाज में जाति और वर्ग संघर्ष की हकीकत दिखाती है।