विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Ramdev on Bollywood: बाबा रामदेव ने साधा फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना, कहा- 'सलमान खान ड्रग्स लेता है...'

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2022 11:59 AM (IST)

Baba Ramdev on Bollywood योग गुरु बाबा रामदेव ने मुरादाबाद में आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में नशा मुक्ति पर बोलेत ...और पढ़ें

Baba Ramdev targeted film industry said Salman Khan takes drugs.
Baba Ramdev targeted film industry said Salman Khan takes drugs.

नई दिल्ली, जेएनएन। Baba Ramdev on Bollywood: बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में कथित तौर पर ड्रग्स रैकेट की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने डग मामले में कई अभिनेताओं पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा कि सलमान खान सहित कई एक्ट्रेस ड्रग्स लेती हैं।  

'एक्ट्रेस का भगवान ली मालिक है'

दरअसल,  बाबा रामदेव बीते दिन यूपी के मुरादाबाद में आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में हिस्सा भाग लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नशा मुक्त भारत कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा- शाह रुख खान का बच्चा पिछले दिनों ड्रग्स लेते हुए पकड़ गया और जेल में रहा। सलमान खान ड्रग लेता है, आमिर का पता नहीं और न जानें कितने बड़े-बड़े लोग, जिन्हें बॉलीवुड सितारे बोलते हैं। एक्ट्रेस का तो भगवान ही मालिक है।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के चारों तरफ ड्रग्स है, पॉलिटिक्स में भी ड्रग्स है। चुनावों के वक्त शराब बांटी जाती हैं। हमको एक संकल्प ये लेना चाहिए कि भारत देश को हर नशे से मुक्त करना है। इसके लिए हम आंदोलन चलाएंगे। वहीं, बाबा रामदेव ने इस दौरान कई और देश में मुद्दों पर अपने विचार साझा किया थे।

पहले भी साध चुके हैं निशाना

जानकारी के मुताबिक, ये कोई  पहला मौका नहीं है जब योग गुरु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा हो। वो अक्सर सेलेब्स की एक्टिविटी पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।  

आर्यन खान को मिली क्लीन चिट

आपको बता दें, पिछले साल शाह रुख खान का बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने एक रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने दावा किया था कि गिरफ्तारी के वक्त उनके पास से ड्रग भी बरामद हुआ था और वो इस केस में 22 दिनों तक जेल में रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट भी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Trailer Release date: दृश्यम 2 के ट्रेलर रिलीज से उठा पर्दा, पुलिस के चंगुल में फंसे विजय सलगांवकर