कैटरीना कैफ स्टारर बार-बार देखो की डायरेक्टर नित्या मेहरा ने दिया बेबी ब्वॉय को जन्म, दीपिका-रणवीर ने भी दी बधाई
कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म बार-बार देखो की डायरेक्टर नित्या मेहरा मां बन गई हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते मुंबई स्थित अस्पताल में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म बार-बार देखो की डायरेक्टर नित्या मेहरा मां बन गई हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते मुंबई स्थित अस्पताल में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। नित्या और उनके पति करन कपाड़िया ने नित्या की प्रेगनेंसी की बात पिछले नौ महीने से छिपा कर रखी थी। प्रेगनेंसी का खुलासा तब हुआ जब हाल में नित्या मेहरा ने अपनी बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की।
दीपिका और रणवीर सिंह बधाई देने पहुंचे
इंस्टा पर नित्या ने बेबी बंप के साथ मोनोक्रोम पोट्रेट शेयर किया था। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह ब्रेस्ट कैंसर की जागरुकता के लिए है। हमें इसके बारे में बात करने की जरूरत है। हमें महिलाओं और पुरुषों को नियमित जांच के लिए जागरूक करना चाहिए। इस बीमारी से लड़ रहे लोगों की मदद करें। नित्या ने 2016 में बार-बार देखो से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका अदा की है। वहीं मां बनने के बाद नित्या मेहरा की दोस्त दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह नित्या को बधाई देने पहुंचे। दीपिका और रणवीर ने नित्या और उनके बच्चे के साथ काफी वक्त बिताया।
केजीएफ स्टार यश बने पापा
नित्या के अलावा एक और सेलिब्रिटी कपल के घर खुशी आई है। कन्नड़ स्टार यश और राधिका पंडित दूसरी बार मम्मी-पापा बन गए हैं। राधिका पंडित ने आज सुबह बेंगलुरु के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। यह यश और राधिका का दूसरा बच्चा है।