Sonam Bajwa Photos: 'रूप तेरा मस्ताना...' सोनम बाजवा का हॉट लुक कर देगा क्लीन बोल्ड, दिल थामकर देखें फोटोज
Sonam Bajwa hot photos पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुकीं सोनम बाजवा अब बॉलीवुड में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल के पांचवे पार्ट में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस ने कंफर्म किया है कि वो बागी फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा बनने वाली हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Bajwa hot photos: पंजाबी फिल्मों में अपनी अदाकारी के दम पर दुनियाभर के दर्शकों का दिल में बसने वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में आ ही जाती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस खास वजह से सुर्खियों में आईं हैं। अब फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। सोनम बाजवा अगले साल बॉलीवुड की दो मूवी में नजर आने वाली हैं।
सोनम बाजवा का फिल्मी करियर
सोनम बाजवा अपने लुक्स के साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। 16 अगस्त 1989 को उत्तराखंड में जन्मीं ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एयर होस्टेस के रूप में की थी। सोनम ने फिल्मों में आने से पहले 2012 फेमिना मिस इंडिया में फाइनलिस्ट रही थीं।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
एक्ट्रेस ने अपनी फीचर फिल्म की शुरुआत 2013 में गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म बेस्ट ऑफ लक से की थी। उन्हें यूं तो ज्यादातर पंजाबी फिल्मों में ही देखा गया है लेकिन साल 2015 में आई किस किसको प्यार करूं में उनका एक कैमियो रोल देखा गया था।
ये भी पढ़ें- Baaghi 4 से कटा श्रद्धा कपूर-दिशा पाटनी का पत्ता! Tiger Shorff की फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री?
बेहद खूबसूरत हैं सोनम बाजवा
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैन फॉलोइंग और खूबसूरती के मामले में वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं। उनके फोटोशूट अक्सर हो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं।

Photo Credit- Instagram
इन तस्वीरों पर मिनटों में हजारों लाइक्स हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फेमस सिंगर्स के साथ म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।
बागी 4 और हाउसफुल 5 से करेंगी डेब्यू
अब दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर जैसा एक्ट्रेस को पीछे छोड़ते हुए सनोम ने साजिद नाडियाडवाला के नेतृत्व में बागी फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Photo Credit- Instagram
फिल्म के पहले पार्ट में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं थीं वहीं दूसरे पार्ट में दिशा पाटनी और टाइगर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब देखना है चौथे पार्ट में अभिनेत्री अपना जादू चला पाती हैं या नहीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।