विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाला' पर इस फिल्ममेकर का बयान, कहा- ये तो मेरी बायोपिक है, इस पर रोक लगनी चाहिए

By Mohit PareekEdited By:
Published: Tue, 05 Nov 2019 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 08:31 AM (IST)

Ayushmann Khurrana Film Bala Issue आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला को लेकर एक निर्देशक ने कहा है कि यह उनकी बायोपिक है और लाइफ स्टोरी है।

'बाला' पर इस फिल्ममेकर का बयान, कहा- ये तो मेरी बायोपिक है, इस पर रोक लगनी चाहिए
'बाला' पर इस फिल्ममेकर का बयान, कहा- ये तो मेरी बायोपिक है, इस पर रोक लगनी चाहिए

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' की कहानी को लेकर विवाद जारी है। कई फिल्म मेकर्स दावा कर चुके हैं कि फिल्म की कहानी चुराई गई है। कुछ महीनों पहले बाला के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले निर्देशक कमल कांत चंद्रा ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, कमल कांत का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनकी बायोपिक से चुराई गई है।

कमल कांत चंद्रा ने मांग की है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यह उनकी 'लाइफ स्टोरी' है। उन्होंने कहा है, 'मैं चाहता हूं कि फिल्म पर पर्मानेंट स्टे लगना चाहिए और मुझे यह फिल्म मिल जाए। यह मेरी बायोपिक है। यह मेरी लाइफ स्टोरी है।' आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जारी होने के बाद फिल्म उजड़ा चमन से क्लैश को लेकर फिल्म का मामला कोर्ट में पहुंच गया था। उसके बाद फिल्म की कहानी पर कॉपी राइट को लेकर भी विवाद बढ़ा और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Iss chaand ka kya hoga, yeh aapko chaar din mein pata chal hi jayega! 😉 4 days to go #Bala in theatres on 8th November. Special screenings on 7th November.#DineshVijan @amarkaushik @bhumipednekar @yamigautam @maddockfilms @officialjiocinema @officialjiostudios #JaavedJaaferi @saurabhshuklafilms #SeemaPahwa @nowitsabhi @sachinjigar @pvijan @soulfulsachin @jigarsaraiya @sonymusicindia

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

आपको बता दें कि इससे पहले जून की शुरुआत में कमल कांत चंद्रा नाम ने सेक्‍शन 420 (धोखाधड़ी) और सेक्‍शन 406 (विश्वासघात) के तहत आयुष्‍मान और फिल्‍म के मेकर्स के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद एक बार कमल कांत ने कहा था कि उन्होंने आयुष्मान को फिल्म की कहानी पहले बताई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy bday Shah sir @iamsrk 🧡 Main #Bala film mein aapka fan bana hoon. I’d insisted on this. So the producer & the director incorporated it in the script. Sapne dikhaane ke liye shukriya. Pyaar mein yakeen dilaane ke liye shukriya. Aapka jabra fan aur #SRKian. #HappyBirthdaySRK #Bala in theatres on 8th November. Special screenings on 7th November. #DineshVijan @amarkaushik @bhumipednekar @yamigautam @maddockfilms @officialjiocinema @officialjiostudios #JaavedJaaferi @saurabhshuklafilms #SeemaPahwa @nowitsabhi @sachinjigar @pvijan @soulfulsachin @jigarsaraiya @sonymusicindia

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

वहीं, फिल्म की कहानी को लेकर भले ही विवाद हो, लेकिन फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने को तैयार है। साथ ही लोगों से अभी तक फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर, गानों को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसके कम बाल होते हैं और इसी वजह से उसे शादी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।