Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरू पूर्णिमा के मौके पर आयुष्मान खुराना ने किशोर कुमार को किया याद, इस अंदाज में गाया सॉन्ग ‘ओ मांझी रे’

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:34 PM (IST)

    अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने गुरुपुर्णिमा के मौके पर दिवंगत सिंगर किशोर कुमार को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सॉन्ग गा रहे हैं।

    Hero Image
    Ayushmann Khurrana remembered Kishore Kumar on occasion of Guru Purnima, sang 'O Manjhi Re' song in this style.

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। आयुष्मान खुराना बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ लाजवाब सिंगर भी हैं।

    अब उन्होंने गुरुपुर्णिमा के मौके पर दिवंगत सिंगर किशोर कुमार को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सॉन्ग गा रहे हैं। इस वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो किशोर कुमार का मशहूर गाना 'ओ मांझी रे' गा रहे हैं। इस सॉन्ग को अभिनेता पूरे फील के साथ गा रहे हैं। वीडियो में उनके साथ एक शाख्स नजर आ रहा है जो गिटार बजाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर गुरूपुर्णिमा, किशोर दा, उस्ताद, गुरू जैसे हैशटैग्स को भी लिखें है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    आयुष्मान की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर मनीष मल्होत्रा, ज़ारा खान, अभिषेक कपूर, गजराज राव और अभिलाष थपलियाली ने कमेंट कर उनकी सिंगिग स्किल्स की जमकर तारीफ की है।

     Ayushmann

    Ayushmann 1

    Ayush

    हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले भी खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए शुभकामनाएं दी थी। इस वीडियो में खिलाड़ी वर्कआउट करते दिख रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान एक्सरसाइज में आने वाली परेशानियां के बारे में भी बता कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हमारे एथलीट हमारे देश को परिभाषित करते हैं, पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और माइल स्टोन स्थापित करते हैं। उन्होनें कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित किया है।’

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘अनेक’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner