Move to Jagran APP

Box Office: 'बधाई हो', Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में आयुष्मान की एंट्री, यह फ़िल्म हुई आउट

20 जुलाई को रिलीज़ हुई धड़क के बाद वैसे तो कई बेहतरीन फ़िल्में आ चुकी हैं, मगर टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में जगह बनाने से चूक गयीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 07:34 AM (IST)
Box Office: 'बधाई हो', Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में आयुष्मान की एंट्री, यह फ़िल्म हुई आउट
Box Office: 'बधाई हो', Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में आयुष्मान की एंट्री, यह फ़िल्म हुई आउट

मुंबई। ख़ूब बधाई दीजिए। आयुष्मान खुराना की बधाई हो ने बॉक्स ऑफ़िस पर काम ही ऐसा किया है। फ़िल्म ने 4 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करके इस साल के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में एंट्री ले ली है। 

loksabha election banner

अमित रवींद्रनाथ शर्मा निर्देशित बधाई हो 2018 की उन फ़िल्मों में शामिल है, जिन्होंने अपने कंटेंट के दम पर दर्शक बटोरे हैं। 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची बधाई हो ने 4 दिनों में ₹45.06 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। फ़िल्म ने ₹7.29 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 19 अक्टूबर को दशहरे पर ₹11.67 करोड़ का कारोबार किया। 20 अक्टूबर को फ़िल्म ने ₹12.60 करोड़ बटोरे, जबकि रविवार को ₹13.50 करोड़ जमा किये थे। 

'बधाई हो' की एंट्री से 'वीरे दी वेडिंग' टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स की लिस्ट से बाहर हो गयी है, जो दसवें स्थान पर थी। पहली जून को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹36.52 करोड़ जमा किये थे। हालांकि वीरे दी वेडिंग को 3 दिनों का ही ओपनिंग वीकेंड मिला था। शशांक घोष निर्देशित चार दोस्तों की इस कहानी में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। 

अब इस साल के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स इस प्रकार हैं-

10. दसवें स्थान पर आयी शरत कटारिया निर्देशित सुई धागा ने ओपनिंग वीकेंड में 36.60 करोड़ जमा किये हैं। 28 सितम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने मुख्य किरदार निभाये हैं। 2500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 8.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी। 

9. ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में नौवें नंबर पर 'पैडमैन' है, जिसने ₹40.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस बायोपिक फ़िल्म में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम मुरुगनाथम का किरदार निभाया, जबकि राधिका आप्टे उनकी पत्नी के किरदार में थीं। सोनम कपूर ने भी फ़िल्म में एक अहम किरदार प्ले किया था। अक्षय और निर्देशक आर बाल्की का ये पहला एसोसिशन था। 'पैडमैन' हिट रही।

8. आठवें स्थान पर खिसक गयी है राजकुमार गुप्ता निर्देशित 'रेड', जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹41.01 करोड़ जमा किये। इस फ़िल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स अधिकारी का रोल निभाया। इलियाना डिक्रूज़ ने उनकी पत्नी का किरदार प्ले किया। ₹100 करोड़ से अधिक कमाकर ये फ़िल्म भी हिट रही।

7. सातवें स्थान पर एंट्री हुई है 'बधाई हो' की, जिसने चार दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में ₹45.06 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और गजराज राव ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। इस फ़िल्म का तीन दिनों का कलेक्शन ₹31.46 करोड़ है।

6. छठे स्थान पर जॉन अब्राहम की फ़िल्म सत्यमेव जयते है, जिसने ₹56.91 करोड़ 5 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में जमा किये हैं, जबकि तीन दिनों में फ़िल्म न 37.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।

5. पांचवें स्थान पर अक्षय कुमार की गोल्ड आ गयी है। इस फ़िल्म ने 5 दिन के ओपनिंग वीकेंड में ₹71.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि तीन दिन में फ़िल्म का कलेक्शन ₹43.75 करोड़ था।

4. ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में चौथे स्थान पर टाइगर श्रॉफ़ की 'बाग़ी2' है, जिसे अहमद ख़ान ने डायरेक्ट किया। इस एक्शन-रोमांटिक फ़िल्म में दिशा पाटनी पहली बार टाइगर के साथ आयीं। एक्शन को लेकर टाइगर की इमेज के चलते फ़िल्म ने ₹73.10 करोड़ का शानदार ओपनिंग वीकेंड किया।

3. तीसरे स्थान पर है रेस 3, जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹106.47 करोड़ जमा किया है। रेमो डिसूज़ा निर्देशित फ़िल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फ़र्नांडिस, अनिल कपूर, साक़िब सलीम और डेज़ी शाह ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

2. लिस्ट में 'पद्मावत' दूसरे स्थान पर है। संजय लीला भंसाली की इस मैग्नम ओपस ने ₹114 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें ₹19 करोड़ पेड प्रीव्यूज़ का भी शामिल है। पद्मावत काफ़ी समय तक विवादों में भी रही थी, जिसकी वजह से इसे 2017 से हटाकर 2018 में रिलीज़ किया गया। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने चित्तौड़ की रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने राजा महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। पद्मावत 2018 की पहली ₹300 करोड़ की फ़िल्म भी है। हालांकि बजट अधिक होने की वजह से फ़िल्म बहुत फ़ायदे में नहीं माना गया है।

1. ₹120.06 करोड़ के साथ Top 10 Opening Weekend Collections की लिस्ट में टॉप पर है संजू। राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर, परेश रावल, सोनम कपूर, विक्की कौशल और मनीषा कोईराला ने मुख्य किरदार निभाये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.