Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh Kare Aashiqui: प्रोग्रेसिव लव स्टोरी है आयुष्मान की अगली फ़िल्म, वाणी कपूर संग चंडीगढ़ में करेंगे इश्क़

    Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor Film वाणी पहली बार बधाई हो एक्टर के साथ पर्दे पर नज़र आएंगी जिसको लेकर वो काफ़ी उत्साहित हैं। वाणी ने लिखा- अब प्यार में पड़ने का वक़्त है। अभिषेक कपूर की फ़िल्म का हिस्सा बनकर ख़ुश हूं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:51 AM (IST)
    आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर। (Photo- Twitter)

    नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुलने के साथ ही आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की नई फ़िल्म का टाइटल भी मिल गया है, जिसका एलान एक्टर ने सोशल मीडिया के ज़रिए किया। फ़िल्म का नाम चंडीगढ़ करे आशिक़ी है, जिसे अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। वाणी कपूर हीरोइन हैं। आयुष्मान ने वाणी और अभिषेक के साथ अपनी फोटो शेयर की है। साथ ही फ़िल्म का क्लैप बोर्ड भी दिखाया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयुष्मान ने लिखा- अगला क़दम- पहली बार मेरा होम टाउन चंडीगढ़। अभिषेक कपूर की प्रगतिशील प्रेम कहानी का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। चंडीगढ़ करे आशिक़ी। भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर (अभिषेक की पत्नी) इस फ़िल्म के निर्माता हैं। तस्वीर में आयुष्मान खुराना बल्की नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इस किरदार के लिए उन्होंने अपना वज़न बढ़ाया है।

    वाणी पहली बार बधाई हो एक्टर के साथ पर्दे पर नज़र आएंगी, जिसको लेकर वो काफ़ी उत्साहित हैं। वाणी ने लिखा- अब प्यार में पड़ने का वक़्त है। अभिषेक कपूर की फ़िल्म का हिस्सा बनकर ख़ुश हूं।

    अभिषेक ने इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान को लेकर केदारनाथ बनायी थी, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। आयुष्मान और वाणी के साथ भी अभिषेक पहली बार काम कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना की पिछली रिलीज़ गुलाबो सिताबो है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। यह फ़िल्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई थी।

    वहीं, सिनेमाघरों में उनकी आख़िरी रिलीज़ शुभ मंगल ज़्यादा सावधान है, जो देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन से थोड़ा पहले फरवरी में रिलीज़ हो गयी थी। आयुष्मान ने पिछले कुछ वक़्त में बॉक्स ऑफ़िस पर भरोसेमेंद स्टार के रूप में ख़ुद को स्थापित किया है। 2018 से वो लगातार सफल फ़िल्में दे रही हैं, जिनमें सबसे अधिक चर्चित और सफल बधाई हो रही।