Salman Khan Actress: 90 के दशक की ये एक्ट्रेस आज भी खूबसूरती के मामले में देती हैं सबको पछाड़, करियर के पीक पर बॉलीवुड को कहा अलविदा
90के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक आयशा जुल्का ने भले ही अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आयशा जुल्का आज भी खूबसूरती के मामले में हर किसी को पछाड़ देती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ayesha Jhulka Latest Photos: 90 के दशक की कई ऐसी हीरोइनें हैं, जिन्होंने सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीत लिया। उनकी खूबसूरती की एक झलक देखकर दर्शक भी उनकी खूबसूरती में खो जाते थे। इन्हीं एक्ट्रेस में शुमार है आयशा जुल्का का नाम भी। हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस ने साल 1991 में आई फिल्म 'कुर्बान' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान ने काम किया था। आयशा जुल्का आज भले ही बॉलीवुड से दूर हों, लेकिन 49 साल की हो चुकीं आयशा जुल्का बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं।
49 साल की उम्र में भी हैं इतनी ग्लैमरस
आयशा जुल्का फिल्मों में भले ही अब नजर ना आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती हैं। 49 साल की हो चुकीं आयशा जुल्का आज भी बेहद ही खूबसूरत दिखतीं हैं। निश्चित रूप से उन पर से अपनी नजरें हटाना उनके चाहने वालों के लिए काफी मुश्किल है। साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस आयशा जुल्का का स्टाइल आज भी उनके फैंस को दीवाना बना देता हैं। और उनकी ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
करियर के पीक पर बॉलीवुड को अलविदा
आयशा जुल्का 90 के दशक की टॉप मोस्ट अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से एक बड़े एक्टर के साथ काम किया। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, आमिर खान, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा सहित हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वालीं आयशा जुल्का ने अपने करियर के पीक पर आकर फिल्मों को अलविदा कह दिया था। कभी 4 से 5 फिल्में साल में करने वालीं आयशा जुल्का साल में सिर्फ 1 फिल्म ही करती थीं और साल 2010 के बाद उन्होंने 2018 में अब्बास-मस्तान की फिल्म में काम किया। लेकिन इस फिल्म के बाद वह फिर से फिल्मों से गायब हो गयीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आयशा जुल्का ने इस वजह से बॉलीवुड से बनाई थीं दूरी
आयशा जुल्का जिनका एक समय में बॉलीवुड में बोल-बाला था, उनके अचानक से फिल्मों से दूर होने पर उनके चाहने वाले काफी दुखी हुए। लेकिन आयशा जुल्का ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्मों से क्यों दूर गयीं। उन्होंने कहा, 'मैं काफी सारी चीजों में व्यस्त थी। मैंने जानवरों के वेलफेयर के लिए अपना फाउंडेशन शुरू किया और सड़कों पर जानवरों के लिए काम किया। इसके साथ ही मैं हर 4 से 5 महीने में यूएस ट्रेवल करती थी, बिजनेस संभालती हूं, जोकि मैं एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं कर सकती थी। सब कुछ खराब हो रहा था और मैं परिवार को समय नहीं दे पा रही थी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अक्षय कुमार के साथ सबसे ज्यादा फिल्मों में किया काम
आयशा जुल्का ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम किया। उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी स्क्रीन पर फैंस खूब पसंद करते थे। इन दोनों ने साथ में वक्त हमारा है, खिलाड़ी, जय किसान, दिल की बाजी जैसी कई फिल्मों में काम किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।