Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ayesha Jhulka Birthday: सलमान खान के साथ हिंदी फिल्मों में किया डेब्यू, मिथुन चक्रवर्ती के साथ कीं सात फिल्में

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 11:53 AM (IST)

    Ayesha Jhulka Birthday खिलाड़ी जो जीता वही सिकंदर और मासूम जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आयशा जुल्का को बड़े पर्दे पर आए हुए काफी समय हो चुका है। एक्ट्रेस ने 1983 में आई फिल्म कैसे कैसे लोग में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आज एक्ट्रेस अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं।

    Hero Image
    Bollywood Actress Ayesha Jhulka. Photo- Mid day

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ayesha Jhulka Birthday: नब्बे के दशक में आयशा जुल्का किसी स्टार से कम नहीं थीं। वो तब के बड़े स्टार्स आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आती थीं। 1972 में जन्मी आयशा 28 जुलाई को 51 साल की हो गयी हैं। आइए जानते हैं, उनकी ऐसी फिल्में कर के बारे में। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. कुर्बान (1991)

    यह आयशा जुल्का की पहली बड़ी फिल्म थी। इसमें सलमान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी थी। इसमें दो दुश्मन परिवारों की कहानी थी, जिनके बच्चे एक-दूसरे के प्रेम में पड़ जाते हैं। राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म में सुनील दत्त ने आयशा के पिता का रोल निभाया था। 

    2. जो जीता वही सिकंदर (1992)

    इस फिल्म में आयशा आमिर खान के साथ कास्ट की गई थीं। इसी फिल्म के बाद आयशा के सितारे बुलंदी पर पहुंचे, वे खूब पॉपुलर हुईं। फिल्म को भी लोगों ने पसंद किया और इसे फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसमें दीपक तिजोरी और पूजा बेदी भी थे।

    3. खिलाड़ी (1992)

    यह वही फिल्म है, जिसके बाद अक्षय कुमार 'खिलाड़ी कुमार' कहलाने लगे थे। फिल्म में अक्षय के अपॉजिट आयशा जुल्का को कास्ट किया गया। लोगों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। फिर इन्होंने 'जय किशन' और 'बारूद' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।

    4. वक्त हमारा है (1993)

    नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म में भी आयशा को अक्षय के अपॉजिट ही कास्ट किया गया था। फिल्म में सुनील शेट्टी और ममता कुलकर्णी भी थे। ये मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी और कॉलेज में पढ़ने वाले उन दोस्तों की कहानी है, जो केस में फंस जाते हैं।

     

    5. संग्राम (1993)

    यह अजय देवगन के साथ आयशा की पहली फिल्म थी। फिल्म में अजय और आयशा की जोड़ी के साथ करिश्मा कपूर भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थीं। इनके अलावा अमरीश पुरी, डैनी डेन्जोंग्पा और रीमा लागू जैसे मंझे हुए कलाकार भी थे।

    6. ब्रह्मा (1994)

    इस फिल्म में गोविंदा औए आयशा की जोड़ी दिखाई दी। इस फिल्म को तमिल डायरेक्टर के. सुभाष ने डायरेक्ट किया था। गोविंदा और आयशा, दोनों ही डांस के एक्सपर्ट हैं। फिल्म में मधु और प्रेम चोपड़ा भी थे।

    7. मुकद्दर (1996)

    आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती की जोड़ी भी ऑडिएंस को खूब प्यारी लगी। फिल्म में दो गैंगस्टर हैं, एक को दूसरे की बेटी से प्यार हो जाता है। उनकी शादी के बाद शहर में तबाही और बढ़ जाती है। मिथुन और आयशा ने करीब 7 फिल्में साथ की थीं।

    8. चाची 420 (1997)

    कमल हासन की यह फिल्म आज भी पॉपुलर है। इसमें आयशा ने रत्ना का किरदार किया था, जो डांसर है। फिल्म में आयशा और परेश रावल केकॉमेडी सीन्स खूब चर्चा में रहे। इसमें अमरीश पुरी और तबू भी थे।

    9. दंड नायक (1998)

    फिल्म में इंद्र कुमार और आयशा की जोड़ी थी। वहीं, नसीरुद्दीन शाह का भी मुख्य किरदार था। आयशा ने नसीर साहब के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। इंद्र कुमार और आयशा पहले भी कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके थे।

    10. कोहराम (1999)

    यह आयशा की अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म थी। फिल्म में आयशा को भले लिमिटेड स्पेस मिला हो, लेकिन उन्होंने अपने रोल को बखूबी निभाया। इसमें जैकी श्रॉफ, तबू और मुकेश ऋषि भी थे। फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया था।

    फिल्मों में लम्बे ब्रेक के बाद आयशा एक बार फिर अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और ओटीटी स्पेस में निरंतर काम कर रही हैं। हश हश और हैप्पी फैमिली कंडिशंस अप्लाई में वो अहम किरदारों में नजर आयी थीं। फिल्मों की बात करें तो उनकी आखिरी प्रेजेंस 2018 की फिल्म जीनियस थी।