आलिया-रणबीर की Brahmastra 2 पर अयान मुखर्जी ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- पहले पार्ट में कुछ खामियां...
फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' के बनने की पुष्टि की है, जिससे सीक्वल को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई हैं।
-1795585307224_m.webp)
ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में नजर आए थे आलिया और रणबीर
HighLights
अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर तोड़ी चुप्पी
पहला भाग पश्चिमी, दूसरा 'अधिक भारतीय' होगा
निर्देशक ने पहली फिल्म की कमियां स्वीकार कीं
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया था। ऐसे में इस तरह की बात आ रही थी कि उनकी 2022 की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म के सीक्वल को टाल दिया गया है।
हर किसी के मन में सवाल था कि क्या अयान इस पर काम भी कर रहे हैं या नहीं? अब निर्देशक ने फाइनली इस पर चुप्पी तोड़ी है। अयान ने खुलासा किया कि शुरुआत से ही उन्होंने ब्रह्मास्त्र को लेकर एक बड़ी कहानी की कल्पना की थी, लेकिन निर्माता पहली फिल्म के साथ-साथ दूसरे भाग को बनाने का खर्च नहीं उठा सकते थे।
किस तरह दूसरा पार्ट बनाएंगे अयान?
अब फाइनली अयान मुखर्जी ने कंफर्म किया है कि ब्रह्मास्त्र 2 आ रही है। अयान ने पुष्टि की कि इसका सीक्वल रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहला भाग 'हैरी पॉटर' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी पश्चिमी फिल्मों से प्रेरित था, लेकिन दूसरा भाग 'ज्यादा भारतीय' होगा।
-1795585575547.webp)
अयान साथी फिल्म निर्माता बेसिल जोसेफ के साथ 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) में एक सेशन में हिस्सा लेने गोवा गए थे। वहां उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के बॉक्स-ऑफिस प्रदर्शन और इसकी उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बारे में बात की।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में 435 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी लेकिन फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये होने की वजह से इसे केवल औसत सफलता ही मिल पाई। फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं।
अयान ने स्वीकार की फिल्म की कमियां
अयान मुखर्जी ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के मिले-जुले रिएक्शन को स्वीकार करते हुए माना कि कुछ चीजों में सुधार की जरूरत थी। अयान मुखर्जी ने कहा,'अगर मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूं, तो हां जब फिल्म आई तो मुझे मिली-जुली फीलिंग आई थी।'
'मैंने 'यह जवानी है दीवानी' जैसी फिल्म के साथ एक्सपीरियंस किया था। मुझे पता है कि जब आपको ऑडियंस से गोल्ड मेडल मिलता है तो वह कैसा होता है। लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' के साथ, यह थोड़ी मुश्किल था। फिल्म में कुछ चीजें थीं जो लोगों को बहुत पसंद आईं और कुछ चीजें थीं जो उन्हें उतनी पसंद नहीं आईं।'
-1795585594052.webp)
अयान ने बताया कि उन्होंने पहला पार्ट कुछ हॉलीवुड की भव्य फिल्मों से प्रभावित होकर बनाया था,लेकिन धीरे-धीरे उनका झुकाव भारतीय आध्यात्मिकता की ओर हो गया। यही वजह है कि फिल्म का नाम बदलकर 'ड्रैगन' से 'ब्रह्मास्त्र' कर दिया गया।
उन्होंने आगे कहा,'मुझे उम्मीद है कि हम 'ब्रह्मास्त्र 2' को और भी अधिक भारतीय बना पाएंगे। जब मैंने 'ब्रह्मास्त्र' पर काम शुरू किया, तो मेरे दिमाग में कुछ पश्चिमी प्रभाव थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि मुझे पश्चिम की कुछ कहानियां पसंद थीं, जैसे कि 'हैरी पॉटर' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'।'
क्या थी ब्रह्मास्त्र की कहानी?
साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में रणबीर कपूर , आलिया और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में थे। अमिताभ बच्चन ने इसमें कैमियो किया था। यह ट्राइलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) का पहला हिस्सा थी, जिसमें रणबीर ने 'शिवा' का किरदार निभाया है। मुंबई का एक अनाथ डीजे, जिसके पास आग से जुड़ी शक्तियां (पायरोकाइनेटिक पावर्स) होती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।