Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माही श्रीवास्तव और अवधेश मिश्रा की फिल्म 'एक परिंदा' का फर्स्ट लुक आउट, मेकर्स का दावा हटकर होगी फिल्म

    Ek Parinda First Look out अवधेश मिश्रा माही श्रीवास्तव और रागिनी मिश्रा की अपकमिंग फिल्म एक परिंदा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही इसके मुहूर्त की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तभी से भोजपुरी दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ टेक्निकल टीम की भी जानकारी शेयर कर दी गई है।

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Tue, 22 Aug 2023 12:32 PM (IST)
    Hero Image
    AWADHESH MISHRA, MAHI SHRIVASTAV, RAGINI MISHRA EK PARINDA POSTER

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ek Parinda First Look out: भोजपुरी फिल्म जगत में अब तक की फिल्मों का प्रोडक्शन करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपनी आगामी फिल्म एक परिंदा का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। पोस्टर में फिल्म के मुख्य कलाकार एक दम इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। एक परिंदा का फर्स्ट लुक आउट होते ही भोजपुरी दर्शकों के मन में जिज्ञासा बढ़ गई है कि फिल्म का फर्स्ट लुक इतना डार्क बनाया गया है तो इसकी कहानी भी कुछ हटके होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक परिंदा के फर्स्ट लुक में अभिनेता अवधेश मिश्रा, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और रागिनी मिश्रा बहुत ही गंभीर नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं। जिन्होंने अब तक कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों का प्रोडक्शन किया है। वही इसके निर्देशन की कमान खुद अवधेश मिश्रा ने संभाली है।

    मेकर्स ने शेयर की जानकारी

    एक परिंदा के फर्स्ट लुक से ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म एक अलग जॉनर की होने वाली है, क्योंकि इस पोस्टर बता रहा है कि ये फिल्म कुछ अलग होने वाली है। कुछ समय पहले ही इसके मुहूर्त की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तभी से भोजपुरी दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ टेक्निकल टीम की भी जानकारी रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत एक परिंदा के निर्माता रत्नाकर कुमार के साथ सह- निर्माता निवेदिता कुमार है। फिल्म की कहानी और निर्देशन का काम अवदेश मिश्रा ने किया है। वहीं, फिल्म के मुख्य कलाकारों में अवधेश मिश्रा, माही श्रीवास्तव, रागनी मिश्रा, हर्षित, अनिता रावत, अनिल रस्तोगी, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, रिंकू यादव, संतोष पहलवान, विशेष सिंह, योगेश पांडेय, जुबैर शाह, निशा पांडेय, सीमा यादव, प्रिय बिस्वास और चाइल्ड आर्टिस्ट प्रियांशी पायल हैं।

    फिल्म की टेक्निकल टीम

    एक परिंदा की टेक्निकल टीम में असिस्टेंट डायरेक्टर डीराज सिंह, विशेष सिंह, जोया खान, डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर(मुन्ना), कैमरा असिस्टेंट राजीव शर्मा, म्यूजिक अमन श्लोक, लिरिक्स प्यारेलाल यादव(कवि जी), साहिल सुल्तानपुरी, सिंगर प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, मनोरंजन झा, आस्था लोहार, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, एक्शन दिनेश यादव, पीआरओ रंजन सिन्हा, ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं।