विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gunmaaster G9 के गाने में अवनीत कौर के स्टेप्स पर भड़के यूजर्स, बोले- 'वो अभी सिर्फ 25 की है और...'

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:24 AM (GMT+05:30)

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'गनमास्टर G9' में अवनीत कौर के डांस नंबर को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। 

अवनीत कौर के डांस स्टेप्स की हुई आलोचना

अवनीत कौर के डांस स्टेप्स की हुई आलोचना

HighLights

  1. 'गनमास्टर G9' में अवनीत कौर के डांस पर विवाद

  2. एक्ट्रेस को ऑब्जेक्टिफाई करने का आरोप

  3. यूजर्स ने 'पेडी' में जाह्नवी कपूर से तुलना की

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की फिल्म 'गनमास्टर G9' (Gunmaaster G9) को बॉक्स ऑफिस पर समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की पहले दिन की शुरुआत काफी धीमी रही लेकिन बाद में इसने रफ्तार पकड़ी।

अवनीत कौर का फिल्म में है डांस नंबर

अब, यह फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जिसकी वजह है इसमें शामिल एक डांस नंबर। इसमें अवनीत कौर नजर आ रही हैं। इस गाने की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

उनका मानना है कि इसमें एक्ट्रेस को ऑब्जेक्ट की तरह पेश किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्स यूजर्स इसकी तुलना 'पेडी' (Peddi) में जाह्नवी कपूर के साथ हुए ऐसे ही बर्ताव से कर रहे हैं।

फैंस ने की डांस स्टेप्स की आलोचना

एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अवनीत कौर अभी 25 साल की हुई हैं और ये कैसे स्टेप्स हैं? बहुत ही भद्दे! उन्हें आइटम नंबर्स करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है, और आखिर इन सब की जरूरत ही क्या थी? पहले 'पेडी', फिर 'ईथा' (Eetha) और अब यह। अभिनेत्रियों का इस तरह से सेक्सुअलाइज करना आखिर कब बंद होगा?' एक और X यूजर ने लिखा, 'अवनीत कौर का नया गाना बहुत ही अजीब और गलत लगा।'

WhatsApp Image 2026-11-29 at 10.14.27 AM

अवनीत की एक फैन ने इस आलोचना से सहमति जताई और ट्वीट किया,'बिल्कुल सच है और इंडस्ट्री का यह हाल देखकर सच में बहुत दुख होता है। उसके जैसी बेहद टैलेंटेड लड़की को ऐसे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बॉलीवुड कभी बहुत प्रोग्रेसिव हुआ करता था, लेकिन अब देखिए यह क्या बन गया है। बाकी इंडस्ट्री से इसमें कोई फर्क नहीं रह गया है।'

कुछ यूजर्स ने इमरान और अवनीत के बीच उम्र के बड़े अंतर की ओर भी इशारा किया है। वहीं, इस आलोचना पर न तो मेकर्स ने और न ही अवनीत ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें- क्या Avneet Kaur की प्रोड्यूसर राघव शर्मा से हो गई शादी? अली गोनी के वीडियो में सच आया सामने

यह भी पढ़ें- 9.4 IMDb रेटिंग पाने वाली इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का बॉक्स ऑफिस पर कहर, पहले ही दिन की धांसू कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।