के एल राहुल की हुडी में नजर आईं अथिया शेट्टी, फैंस ने यू किया टीज
अथिया शेट्टी हाल ही में बॉयफ्रेंड के एल राहुल की हुडी में नजर आईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने ब्लैक हुडी पहनी है। उनकी इस तस्वीर पर क्रिकेटर के एल राहुल ने भी कमेंट किया जिसके बाद उनके फैन्स ने उन्हें खूब टीज किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। अथिया शेट्टी पिछले काफी समय से इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल को डेट कर रही हैं। वह अक्सर के एल राहुल के साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। जब अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' का प्रीमियर था तो उस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर पहुंचें थे। अब अथिया शेट्टी ने अपने बॉयफ्रेंड के एल राहुल की हुडी में फोटोशूट करवाया है। जिसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
ब्लैक हुडी में दिए जमकर पोज
अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की। पहली तस्वीर में वह रिप्ड जींस पहने हुए पोज कर रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में आथिया शेट्टी सोच के मोड़ में नजर आ रही हैं। अथिया शेट्टी का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है वह है के एल राहुल का कमेंट। अथिया शेट्टी की इस तस्वीर पर के एल राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नाइस हुडी'। के एल राहुल के इस कमेंट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी प्यार से खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
के एल राहुल के कमेंट पर फैंस ने किया रिएक्ट
फैंस ने राहुल के इस कमेंट के बाद उनकी और अथिया शेट्टी की साथ में और तस्वीरों की डिमांड की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हमें आप दोनों की साथ में और तस्वीरें चाहिए'। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'राहुल और उनकी पत्नी के पास एक जैसी ड्रेस है... रहिया मोमेंट अगेन'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड'। फैंस उनकी फोटोज पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
पहले भी राहुल की हुडी में दिख चुकी हैं अथिया शेट्टी
ऐसा पहली बार नहीं है जब अथिया शेट्टी के एल राहुल के किसी कपड़े में नजर आई हैं। इससे पहले भी अथिया शेट्टी के एल राहुल की हुडी पहने हुए नजर आ चुकी हैं। अथिया शेट्टी और राहुल पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है वह साथ में समय बिताते हैं।