विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aashram 3: 'बाबा निराला' के आलीशान महल में आप भी गुजार सकते हैं एक रात, खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2022 02:06 PM (IST)

Aashram 3 Baba Nirala Lavish Palace Room Rent बाबा निराला के पैलेस को एक झलक देखने के बाद आपको भी ...और पढ़ें

Aashram 3: Baba Nirala Palace Room Noor-Us-Sabah Per day Rent
Aashram 3: Baba Nirala Palace Room Noor-Us-Sabah Per day Rent

नई दिल्ली, जेएनएन। 'आश्रम 3' ओटीटी पर धमाल मचा रही है। बाबा निराला की लस्ट स्टोरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है। काशीपुर वाले बाबा के किरदार में बॉबी देओल से दर्शक काफी इम्प्रेस हो रहे हैं। आश्रम के पहले सीजन से लेकर अबतक जिसने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थे बोल्ड सीन और गरीबों वाले बाबा निराला का आश्रम। देखने में काफी आलिशान और भव्य इस आश्रम में बाबा जी का एक स्पेशल भवन भी है जिसकी एक झलक देखने के बाद किसी के भी दिल में चाहत जागेगी कि यहां बस एक दिन बिताने का मौका मिल जाए। तो चलिए आपकी ये तमन्ना हम पूरी करते हैं और आपको बताते हैं कि इस शानदार पैलेस के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी...

View this post on Instagram

A post shared by Noor-Us-Sabah Palace (@noorussabahpalace)

हाल ही में, आश्रम के लाइन प्रोड्यूसर सैयद अली ने आजतक से बात की और लेटेस्ट सीरीज के शूट लोकेशन के बारे में डिटेल शेयर किया। उन्होंने बताया हमारी टीम ने भोपाल में दो महीने तक इस वेब सीरीज के लिए शूट किया। जिस पैलेस को बाबा निराला के आश्रम के रूप में दिखाया गया था उसे नूर-उस-सबाह पैलेस के रूप में जाना जाता है। इसे अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान ने 1920 के दशक में अपनी सबसे बड़ी बेटी आबिदा के लिए बनवाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Noor-Us-Sabah Palace (@noorussabahpalace)

View this post on Instagram

A post shared by Noor-Us-Sabah Palace (@noorussabahpalace)

नूर-उस-सबाह पैलेस जो 18 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, पर्यटकों के सबसे फेवरेट हेरिटेज होलट में से एक है। आश्रम सीजन 3 में, बाबा निराला के कमरे सहित कई दृश्य एक ही महल में शूट किए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि कास्ट और क्रू मेंबर्स 2 महीने तक एस्टेट में रहे और उनसे प्रति दिन 70-80 हजार का शुल्क लिया गया। वहीं पूरी शूट के दौरान रुकने के लिए उन्होंने 42 से 48 लाख रुपए चुकाए।

View this post on Instagram

A post shared by Noor-Us-Sabah Palace (@noorussabahpalace)

View this post on Instagram

A post shared by Noor-Us-Sabah Palace (@noorussabahpalace)

बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, ऑफ-सीजन में, यहां एक कमरा आपको 7000 से 10000 के बीच में आसानी से मिल जाएगा। इस जगह की खासियत यहां का खाना भी है। लोग इसे काफी पसंद करते है और इसके लिए कितने भी पैसे चुकाने को तैयार रहते हैं।