विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

83 साल पहले आई थी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर, Ramayana की तरह बॉक्स ऑफिस पर की थी ऐतिहासिक कमाई

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:50 PM (IST)

83 साल पहले हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था।

ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. 83 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

  3. कमाई के जरिए सिनेमा में रचा था इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म का धमाल देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 83 साल पहले भी सिनेमा जगत में एक ऐसी फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसने दुनियाभर में बंपर कमाई का डंका बजाया था। 

उस फिल्म कमाई के मामले में पहला माइलस्टोन हासिल किया था, जिसकी चर्चा आज भी की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है। 

सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म

आज के दौर में फिल्म 1500 करोड़ का कलेक्शन बड़े आराम से कर रही हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब फिल्मों की 1, 10 और 100 करोड़ की कमाई की जमकर वाहवाही होती थी। इस आधार पर हम आपको बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पहली बार 1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था और वह फिल्म थी किस्मत (1943)। 

यह भी पढ़ें- 40's की सबसे महंगी सिंगर, हैवान पति करता था मारपीट, खून के आंसू रोकर गाए गाने; 'कन्नड़ कोकिला' की दर्दभरी दास्तां

kismet 1943

किस्मत फिल्म को आजाद भारत से पहले रिलीज किया गया था। उस दौर में फिल्मों का निर्माण बहुत ही कम बजट पर किया जाता था। उस टाइम पीरियड में अगर कोई फिल्म 1 करोड़ रुपये का कारोबार करती है तो वाकई वह अपने आप में एक ऐतिहासिक कमाल था। यही कारनामा किस्मत ने करके दिखाया था। इसी वजह से किस्मत को बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर के तौर पर जाना जाता है। 

kismet movie

बात की जाए फिल्म किस्मत की स्टार कास्ट के बारे में तो इसमें नायक के तौर पर वेटरन एक्टर अशोक कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी, जबकि उनके साथ नायिका के तौर पर अभिनेत्री मुमताज शांति नजर आईं थीं। फिल्म की सफलता के बारे में रिलीज के 83 साल भी चर्चा की जाती है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण देती है। 

187 हफ्ते तक चली थी फिल्म

मालूम हो कि कमाई के साथ-साथ अशोक कुमार की किस्मत ने सिनेमाघरों में भी अनोखा कारनामा करके दिखाया था। बताया जाता है कि किस्मत कोलकाता के रॉक्सी सिनेमा हॉल में 187 हफ्तों तक लगातार चली थी। इसका ये रिकॉर्ड 32 साल तक कायम रहा था, जिसे बाद में शोले फिल्म ने तोड़ा था। 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के पहले मास-अपील सुपरस्टार, एक्टर बने तो टूटी शादी; स्टारडम ऐसा कि पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।