विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजादी से पहले 1 करोड़ी फिल्म लेकर आया संगीतकार, सिनेमा को दिए यादगार गाने, गुमनाम हस्ती की दिलचस्प कहानी

Published: Tue, 07 Jul 2026 07:58 PM (IST)

सिनेमा में करोड़ों कमाने का सिलसिला आजादी से पहले से चला आ रहा है। 83 साल पहले एक ऐसी फिल्म ...और पढ़ें

आजादी से पहले संगीतकार ने दी थी 1 करोड़ की फिल्म/ फोटो- Imdb

आजादी से पहले संगीतकार ने दी थी 1 करोड़ की फिल्म/ फोटो- Imdb

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दौर बदला और सिनेमा में फिल्मों की सफलता और असफलता का पैमाना भी। 40 से 60 का दौर ऐसा था कि अगर मूवी 50 लाख से 1 लाख भी कमा ले तो, तो वह हिट लिस्ट में शामिल हो जाती है। इसके बाद 90 से 2000 का दौर आया, जब मूवी अगर 25 करोड़ से 50 करोड़ के बीच की कमाई कर लेती है, तो वह एक बड़ी हिट मानी जाती थी।

2026 आते-आते ऐसा दौर आ गया है कि बॉलीवुड फिल्मों की 500 करोड़ की कमाई भी अब कम लगती है, क्योंकि मूवी का बजट ही आसमान छूने लगा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में आजादी से पहले ऐसी फिल्म बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस कर इतिहास रचा था। इसकी सफलता का श्रेय हीरो या डायरेक्टर को नहीं, बल्कि संगीतकार को मिला था।

83 साल पहले इस फिल्म ने एक करोड़ से ज्यादा की कमाई की

जिस फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वह 83 साल पहले आई फिल्म 'किस्मत' थी, जिसका निर्देशन ज्ञान मुखर्जी ने किया था और कहानी आगाह जानी कश्मीरी ने लिखी थी। मूवी में मुख्य भूमिका अशोक कुमार ने निभाई थी, जिनका रोल मूवी में शेखर और मदन का था। मूवी में उनके अपोजिट मुमताज साहनी नजर आई थीं।

सुपरस्टार अशोक कुमार से सजी 'किस्मत' ने आजादी से पहले ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा में 1.65 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इस फिल्म की सफलता का श्रेय अशोक कुमार से अधिक संगीतकार अनिल बिस्वास को मिला था।

यह भी पढ़ें- 3 साल तक हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे Ajay Devgn, 90s की इस मूवी ने बचाया था करियर

kismat

अनिल बिस्वास की वजह से चली थी 'किस्मत'?

83 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'किस्मत' का म्यूजिक अनिल बिस्वास ने कंपोज किया था। इस फिल्म के गाने 'आज हिमालय की चोटी सी', 'अब तेरे सिवा कौन मेरा कृष्ण कन्हैया', 'आज दुनिया बता' जबरदस्त हिट हुए थे। इस फिल्म के सभी गाने हिट हुए और खास तौर पर संगीत ने लोगों का दिल छुआ। आजादी से पहले उनके इन गानों ने लोगों के दिलों को छू लिया।

anil biswas

आपको बता दें 7 जुलाई 1914 में जन्में अनिल बिस्वास ने 1935 से लेकर 1965 तक म्यूजिक की दुनिया में राज किया। उन्होंने न सिर्फ बतौर म्यूजिक कंपोजर काम किया, बल्कि प्लेबैक सिंगिंग भी की। उन्हें इंडियन सिनेमा में ऑर्केस्ट्रल संगीत और सशक्त कोरस इफेक्ट के लिए भी जाना जाता है। किस्मत के अलावा उन्होंने अनोखा प्यार, तराना, परदेसी, चार दिल चार राहे जैसी फिल्मों का म्यूजिक भी दिया।

यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की पुरानी फिल्म को कभी नहीं मिला इंसाफ, रिलीज के लिए 34 साल तक रही तरसती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।