बॉलीवुड के पहले मास-अपील सुपरस्टार, एक्टर बने तो टूटी शादी; स्टारडम ऐसा कि पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
बॉलीवुड के पहले मास सुपरस्टार अशोक कुमार (Ashok Kumar) का स्टारडम इतना ज्यादा था कि पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा था।
-1791894757907_m.webp)
बॉलीवुड के पहले मास-अपील सुपरस्टार की कहानी
HighLights
बॉलीवुड के पहले मास-अपील सुपरस्टार की कहानी
एक्टर के लिए फैंस के बीच थी गजब की दीवानगी
सुपरस्टार ने भारतीय.सिनेमा को दी बेहतरीन फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे टैलेंटेड अभिनेता अशोक कुमार ने अपने दौर में बड़ी स्टारडम देखी है और उन्हें इस स्टारडम की कीमत भी चुकानी पड़ी है। आज भले ही सिनेमा को लोग सेलिब्रेट करते हों लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब एक्टिंग को अच्छा पेशा नहीं माना जाता था। ऐसे में किशोर कुमार ने फिर भी इसी प्रोफेशन में अपना करियर फॉलो करने का फैसला लिया।
मध्य प्रदेश के खंडवा से ताल्लुक रखने वाले अशोक कुमार का असली नाम कुमुदलाल गांगुली था और उन्हें प्यार से 'दादामुनि' कहा जाता था। वे कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें इसी प्रोफेशन की तरफ भेजा और वे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बनकर उभरे।
यह भी पढ़ें- 48 साल से किशोर कुमार के बिगड़े बोल पर रोमांस कर रहे हैं पति-पत्नी, Lata Mangeshkar की 'बदमाशी' से बना कल्ट गीत
इत्तेफाक से मिली पहली फिल्म
किस्सा कुछ यूं है कि अशोक कुमार बॉम्बे टॉकिज में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इसी बीच 1936 में जीवन नैया की शूटिंग चल रही थी और इसमें लीड रोल निभाने वाले एक्टर नजमुल हसन अचानक चले गए। तब हिमांशु राय ने अशोक कुमार (Ashok Kumar) को लीड रोल निभाने के लिए राजी किया।
-1791894948370.webp)
एक्टर बनने की वजह से टूटी शादी
उस दौर में एक्टिंग को एक अच्छा पेशा नहीं माना जाता था तो जब अशोक कुमार के घर पर पता चला कि वे एक्टर बन गए तो वहां थोड़ी हलचल मच गई। इतना ही नहीं अशोक कुमार की तय की हुई शादी भी टूट गई।
स्टारडम ऐसा कि पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
अशोक कुमार ने अपने करियर में खूब स्टारडम देखी। वे हिंदी सिनेमा के पहले मास सुपरस्टार बनकर उभरे। उनके लिए फैंस के बीच इतनी दीवानगी थी कि उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती थी। कई बार इस तरह की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ता था।
-1791894967585.webp)
भारतीय सिनेमा में दर्ज किया इतिहास
अशोक कुमार ने 1943 में भारतीय सिनेमा में एक माइलस्टोन स्थापित किया। उनकी फिल्म किस्मत ऐसी पहली फिल्म बनी जिसने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 1 करोड़ रुपये कमाए। बस इसी फिल्म ने अशोक कुमार को भारत का पहला सुपरस्टार बना दिया।
-1791894993276.webp)
अशोक कुमार की बेहतरीन फिल्में
किस्मत (1943)
जलती का नाम गाड़ी (1958)
कानून (1960)
महल (1949)
छोटी सी बात (1976)
अछूत कन्या (1936)
पाकीजा (1972)
मिस्टर इंडिया (1972)
अशोक कुमार को भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान और सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्हें 1988 में भारत सरकार द्वारा सिनेमा कलाकारों के लिए सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1962 में पद्म श्री और 1999 में पद्म भूषण मिला।
