विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दादी Asha Bhosle के निधन से गहरे सदमे में पोती जनाई, Tabu के गले लग फूट-फूटकर रोती आईं नजर

Published: Mon, 13 Apr 2026 02:33 PM (IST)

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले का दिल टूट गया है और रो-रो कर उनका बुरा हाल है।

HighLights

  1. 12 अप्रैल को हुआ आशा भोसले का निधन

  2. दादी की मौत का जनाई भोसले का लगा सदमा

  3. सोशल मीडिया पर सामने आया इमोशनल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 अप्रैल रविवार को गायिका आशा भोसले का निधन हो गया। उनकी मौत से भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। आशा ताई के देहांत के बाद इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। सबसे अधिक बुरा हाल आशा भोसले की पोती जनाई भोसले का है, जो अपनी दादी के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर जनाई का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो आशा भोसले के अंतिम दर्शन के दौरान का है। इसमें जनाई भोसले बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। 

दादी की मौत से जनाई को पहुंचा सदम

आशा भोसले और उनकी पोती जनाई एक दूसरे के बेहद करीब थे। कई मौके पर आशा ताई ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपनी फैमिली में सबसे ज्यादा प्यार जनाई को ही करती हैं। इतना ही नहीं जनाई भी अपनी दादी पर जान न्योछावर करती थीं। उनके अधिकतर सोशल मीडिया पोस्ट अपनी दादी आशा भोसले के साथ ही हुआ करते थे। 

Zanai Bhosle

यह भी पढ़ें- आशा भोसले ने गढ़वाली गीत गाकर उत्तराखंड सिनेमा को दिया अलग रंग, बदरीनाथ का नाम सुनते ही हो गईं थी तैयार

सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आशा भोसले के अंतिम दर्शन का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स की मौजूदगी नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री तब्बू आशा ताई की पोती जनाई भोसले का दुख बांटते हुए दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान जनाई अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती हैं और तब्बू के सामने फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जनाई की हालत देख तब्बू उन्हें गले लगाते हुए और आंसू पोंछती हुई दिखाई दे रही हैं। आलम ये है कि जनाई और तब्बू का ये इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर आशा भोसले की पोती जनाई का हिम्मत से काम लेने की सलाह भी दे रहे हैं। 

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स पहुंचते हुए नजर आए हैं। जिनमें रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, हेलेन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबरॉय, उदित नारायण, राकेश रोशन, नील नितिन मुकेश, तब्बू, मीनाक्षी शेषाद्री और रितेश देशमुख जैसे कई नामी सितारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा क्रिकेट और राजनीति जगत की कई हस्तियां पहुंची हैं।

आशा ताई को मिला राष्ट्रीय सम्मान

8 दशकों तक अपनी सुरीली आवाज का जादू सिनेमा जगत में बिखेरने वाली आशा भोसले को उनके निधन के बाद राष्ट्रीय सम्मान से विदाई दी गई है। गायिका का पार्थिव शरीर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटा गया है। बता दें कि सोमवार यानी आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होना है। 

यह भी पढ़ें- Asha और Lata जी के परिवार को कैसे मिला Mangeshkar सरनेम? दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी