10 साल की उम्र में Asha Bhosle ने गाया था पहला गाना, फीस की रकम पाकर झूम उठीं थी गायिका
गायिका आशा भोसले ने अपने सिंगिंग करियर में कई शानदार गाने गाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका पहला गाना कौन सा है।
-1776068013594_m.webp)
सिंगर आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
1943 में आशा भोसले ने गाया था पहला गान
बहन लता मंगेशकर से मिली थी हिम्मत
हिंदी फिल्मों इस सॉन्ग से किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनके द्वारा गाए गए गीतों की चर्चा सिनेमा जगत में खूब की जा रही है। 8 दशकों के लंबे और शानदार करियर में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक गीत गाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पहला गाना कौन सा था, जिसे आशा ताई ने अपनी मधुर आवाज दी थी।
आज इस लेख में हम आपको सिंगर आशा भोसले के डेब्यू सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे महज 10 साल उम्र में उन्होंने गाया था।
आशा भोसले का पहला गाना कौन सा था
8 सितंबर 1933 में आशा भोसले का जन्म हुआ था। परिवार पहले से ही संगीत के क्षेत्र में एक्टिव था तो जाहिर था कि आशा भी इस फील्ड में करियर बनाने के लिए उत्सुक थीं। बतौर गायिका आशा भोसले को पहला ब्रेक महज 10 साल की उम्र में मिल गया था। उस गाने के लिए आशा को 100 रुपये की फीस भी मिली थी, जिसे पाकर वह खुशी में झूम उठी थीं।
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: राष्ट्रीय सम्मान के साथ आशा भोसले की विदाई, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स
-1776069074805.jpg)
मालूम हो कि आशा भोसले ने अपना पहला गाना मराठी फिल्म माझा बाला के लिए गाया था, जिसके बोल- चला चला नव बाला... (Chala Chala Nav Bala) थे। इस मराठी गाने के जरिए आशा ताई ने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और इस तरह से सिनेमा जगत में एक और सुरों की कोकिला की एंट्री हुई।

एक इंटरव्यू में आशा ताई ने अपने डेब्यू सॉन्ग को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था- मुझे आज भी याद है कि 10 साल की छोटी से उम्र में मुझे पहली बार गाने का मौका मिला था। रिकॉर्डिंग के वक्त स्टूडियो में मौजूद मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे और आवाज भी कांप रही थी। मैं बहुत ज्यादा नर्वस फील कर रही थी। लेकिन बड़ी दीदी (लता मंगेशकर) ने मेरी हिम्मत बढ़ाई और इस तरह से मैं अपना पहला गाना गा पाई।
हिंदी में इस सॉन्ग से मिला ब्रेक
आशा भोसले के हिंदी फिल्मों में गाने का अवसर साल 1948 में जाकर मिला। उस वक्त उनकी उम्र 15 साल हो गई थी और उन्होंने पहले हिंदी सॉन्ग के तौर पर साल 1948 में आई फिल्म चुनरिया के सावन आया... गीत को अपनी आवाज दी थी। बता दें कि अपने सुनहरे गायिकी करियर में आशा ताई ने सभी भाषाओं को मिलाकर 12 हजार से अधिक गानों को गाया था।
