भोलेनाथ के भक्ति में चूर अरविंद अकेला कल्लू ने गाया 'शिव के मन भावे', कहा- श्रद्धा और महिमा से भरपूर है गाना
सावन के त्योहार में भोजपुरी इंडस्ट्री से एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। भोलेनाथ को समर्पित कई तरह के गाने अब तक भोजपुरी सिनेमा के टैलेंटेड सिंगर्स और एक्टर्स पेश कर चुके हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी महादेव को समर्पित एक गाना लेकर हाजिर हैं जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक कई तरह के सावन स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं। रितेश पांडे, अक्षरा सिंह जैसे नामी सितारों ने भोलेनाथ की भक्ति से सजी सावन स्पेशल सॉन्ग रिलीज किए हैं। इसी तरह अरविंग अकेला कल्लू ने भी महादेव के भक्तों के लिए भक्ति के रस में पिरोए गाने 'शिव के मन भावे' को रिलीज किया है। यह ऐसा गाना है, जो शिवभक्तों के मन को जरूर भा गया है।
भक्तिमय है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना
कल्लू के इस गाने को एक दिन में दो मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया और उसके भी उनकी संख्या हर मिनट तेजी से बढ़ रही है। कल्लू इस सावन एक से बढ़कर एक भगवान शिव के लिए गाना गा चुके हैं। यह गाना उन सब से अलग और भक्तिमय हैं, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वह उसकी सराहना कर रहे हैं।
इस गाने के बारे में अरविंद अकेला कल्लू ने कहा
''भगवान शिव सबके मनों में बसते हैं। हमने अपने इस गाने के जरिए उनकी भक्ति और महिमा का बखान किया है। इसलिए यह शिव भक्तों के साथ भोजपुरी के श्रोताओं को भी खूब पसंद आ रहा है। बाबा के गीत बेहद सुरीले और भक्ति भाव से ओतप्रोत हैं, जिन्हें गाने में भी आंतरिक स्थिरता का बोध होता है। गाना "शिव के मन भावे" ऐसा ही एक बेहतरीन गाना है। आप सभी गाने को सुनें और खूब प्यार और आशीर्वाद दें।''
गौरतलब है कि 'शिव के मन भावे' गाना में जहां अरविंद अकेला कल्लू के सुरीले स्वर है। वहीं इसके म्यूजिक वीडियो में कल्लू और निशा वर्मा की शानदार उपस्थिति दर्शकों को पसंद आ रही है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं जबकि, म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। इस गाने में किए गए डांस को कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।