Tikuliya Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना टिकुलिया रिलीज, मैरी संग केमेस्ट्री ने फैंस को किया मदहोश
अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का टाइटल ‘टिकुलिया है। उनका ये गाना आज ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में अरविंद के साथ एक्ट्रेस मैरी के साथ उनकी केमेस्ट्री मदहोश करने वाली है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों लगातार एक के बाद एक अपनी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के जरिए चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनकी फिल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं। अरविंद के फैंस को उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में एक बार फिर से अरविंद अपना नया धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। इस गाने में उनके साथ फेमस एक्ट्रेस मैरी नजर आ रही हैं।
ये है गाने का टाइटल
अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का टाइटल ‘टिकुलिया' है। उनका ये गाना आज ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने में अरविंद के साथ एक्ट्रेस मैरी के साथ उनकी केमेस्ट्री मदहोश करने वाली है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। बात अगर करें गाना ‘टिकुलिया' की तो इसमें कल्लू की कलाकारी हर बार की तरह निखर के सामने आ रही है। गाने में मैरी के साथ जितना केमेस्ट्री लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस गाने को अरविंद के साथ सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
आईपीएल जैसे स्पोर्ट्स में भी भोजपुरी कमेंट्री का प्रसारण
अरविंद अकेला कल्लू ने 'टिकुलिया' गाने को लेकर कहा कि भोजपुरी के गाने धीरे-धीरे गैर भोजपुरी भाषी के बीच में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये सब इस वजह से हो रहा है क्योकि हम सब भोजपुरी की बेहतरी के लिए क्वालिटी प्रधान प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आज भोजपुरी के दर्शकों और श्रोताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिस वजह से आईपीएल जैसे स्पोर्ट्स में भी भोजपुरी कमेंट्री का प्रसारण किया जा रहा है। आपको बता दें कि गाना टिकुलिया का लिरिक्स मुकेश मिश्रा का है। म्यूजिक विकी वोक्स का है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। परिकल्पना अरविंद मिश्रा हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।