विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: क्यों रामायणम के 'राजा दशरथ' बने दूरदर्शन के राम? अरुण गोविल की कास्टिंग का खुल गया राज

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:08 PM (IST)

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण में अभिनेता अरुण गोविल आपको अयोध्या के राजा दशरथ का किरदार निभाते दिखेंगे।

अरुण गोविल की रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अरुण गोविल की रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायण में राजा दशरथ बने अरुण गोविल

  2. 80 के दशक में निभाया था भगवान राम किरदार

  3. इस वजह से रामायण का हिस्सा बने अरुण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण के मेकर्स ने अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में एक शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस तरह से एक्टर महाकाव्य की दुनिया में एक ऐसे किरदार के रूप में लौट रहे हैं जिसका अपना अलग और बेहद खास महत्व है।

रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार के लिए प्रसिद्ध अरुण गोविल, इस बार नितेश तिवारी की रामायण में राम के पिता दशरथ का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

क्यों अरुण गोविल बने राजा दशरथ?

कास्टिंग खुद में यादों को संजोए हुए है, जो कि सिर्फ जाने पहचाने चेहरे को फिल्म में लाने के फैसले से कही ज्यादा है। एक इंडिपेंडेंट सोर्स के अनुसार, फिल्म के मेकर्स को इस बात का अंदाजा था कि दर्शक अरुण गोविल से भावनात्मक जुड़ाव साझा करते हैं। ऐसे में उनका मानना था कि एक्टर को फिल्म में एक अलग केदार देना अपने आप में खास होगा।

यह भी पढ़ें- Ramayana: 80s के 'भगवान राम' अब निभाएंगे 'राजा दशरथ' का किरदार, जारी हुआ अरुण गोविल का दमदार पोस्टर

ramayanarun

सोर्स ने साझा करते हुए कहा- जब आपके पास ऐसा कलाकार हो, जिसका कई पीढ़ियों से राम के किरदार से जुड़ाव रहा हो, तो उसके साथ बिना पल गंवाए एक भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है। अरुण जी को दशरथ के किरदार में कास्ट करने के पीछे सिर्फ यादें वजह नहीं थीं।

arungovilramayana (1)

मेकर्स को लगा कि दर्शक उन्हें रामायण की दुनिया में एक बिल्कुल अलग किरदार में वापस देखकर भी खुश होंगे। उन्हें इस कहानी में दोबारा लाने का फैसला बहुत नैचुरल लगा, लेकिन इस बार राम के पिता के रूप में। यह एक खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट है, क्योंकि जिस कलाकार ने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को परिभाषित किया, वही अब राम के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

रामायण की कास्ट

कास्टिंग इस तरह से दर्शक जो रामायण को देखते हुए बड़े हुए और नई पीढ़ी के लिए तैयार की जा रही नई सिनेमैटिक प्रस्तुति के बीच एक खास पुल बनाती है। अरुण गोविल की मौजूदगी फिल्म की दुनिया को अपनापन का एहसास देती है। वहीं, दर्शक एक्टर को दशरथ के किरदार संग एक नए रूप और बिल्कुल अलग अवतार में देखने वाले हैं।

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि साईं पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, दूसरी तरफ अरुण गोविल राम के पिता दशरथ के अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

पर्दे पर दिखेगी रामायण की महागाथा

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनाई जा रही रामायण में दर्शक ऐसी कास्टिंग भी देखेंगे, जो इस सफर को एक खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट देने वाली है, और यह अपने आप में खास होने वाला है। लाखों लोगों के बीच जिस एक्टर की पहचान राम का किरदार था, वही अब रामायण जैसी महागाथा की दुनिया में राम के पिता दशरथ के रूप में लौट रहे हैं। इससे दर्शकों को उन्हें कहानी के एक बिल्कुल अलग पहलू और नए किरदार में देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के सेट पर लगी भीषण आग, फिल्म सिटी में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल