Move to Jagran APP

सलमान की 'भारत' छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने की सगाई, ख़ुशी में शरीक़ हुई बहन अर्पिता

चूंकि अर्पिता अब प्रियंका की सगाई में पहुंच गई हैं तो यह ज़ाहिर सी बात है कि दोनों की बीच कोई ग़िले-शिकवे नहीं है।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 10:50 AM (IST)
सलमान की 'भारत' छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने की सगाई, ख़ुशी में शरीक़ हुई बहन अर्पिता

मुंबई। तो आख़िर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सगाई कर ही ली। इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे पीछे कई दिनों से बॉलीवुड की दुनिया में हंगामा मचाए हुए थे और अब ख़ुद इन्होंने ही इन सभी ख़बरों पर अपने प्यार की मुहर लगा दी है। ये बात अलग है कि प्रियंका और निक की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई। आप जानते ही होंगे कि कल ही निक को मुंबई एअरपोर्ट पर अपने पेरेंट्स के साथ देखा गया था और तब से ही इनकी सगाई की ख़बरें आग की तरह फ़ैल रही थीं।

loksabha election banner

प्रियंका और निक ने आज अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है जिसकी तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। वहीं, अब प्रियंका के कुछ करीबी दोस्तों का भी वेन्यू पर आना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि सामने आई हैं सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान शर्मा की तस्वीरें जो प्रियंका और निक को बधाई देने पहुंची है। सभी जानते हैं कि अर्पिता और प्रियंका बेहद अच्छे दोस्त हैं और प्रियंका जब भी भारत आती हैं तो अर्पिता से ज़रुर मिलती थीं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के घर 'सगाई' की रस्म शुरू, निक जोनास के साथ की पूजा, देखिए पहली तस्वीरें

प्रियंका और निक ने कई समय तक लोगों को अपने रिलेशनशिप के बारे में पता नहीं चलने दिया। मगर जब प्रियंका ने सलमान के साथ फ़िल्म 'भारत' छोड़ने का फैसला किया तो इस ख़बर को फ़िल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने सबके सामने रख दिया। अपने एक ट्वीट में उन्होंने इशारों में यह कहा कि प्रियंका निक की वजह से 'भारत' का हिस्सा नहीं बनने वालीं। प्रियंका बहुत ही प्रोफेशनल हैं और इस तरह अंत समय में फ़िल्म के लिए मना करना उनकी आदत नहीं।

यह भी पढ़ें: जानिये कहां गायब थीं 90s की ये टॉप सिंगर, वापसी की कहानी इन्हीं की ज़ुबानी

सलमान ने भी इस बारे में बयान देते हुए कहा था कि वो नहीं जानते कि प्रियंका ने यह फ़िल्म क्यों छोड़ी और उन्हें इस बारे में कोई और वजह बताई गई थी। लोग ये भी अनुमान लगा रहे थे कि ऐसे में अर्पिता और प्रियंका के बीच की दोस्ती में भी खटास पड़ सकती है। चूंकि अर्पिता अब प्रियंका की सगाई में पहुंच गई हैं तो यह ज़ाहिर सी बात है कि दोनों की बीच कोई ग़िले-शिकवे नहीं है। प्रियंका ने सगाई तो कर ली है, लेकिन अब तक शादी की डेट सामने नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.