Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा के घर 'सगाई' की रस्म शुरू, निक जोनास के साथ की पूजा, देखिए पहली तस्वीरें

प्रियंका से जुड़े सूत्रों के अनुसार 200 से अधिक मेहमानों के आने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई के एक होटल में 200 कमरे बुक किए गए हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 02:23 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा के घर 'सगाई' की रस्म शुरू, निक जोनास के साथ की पूजा, देखिए पहली तस्वीरें

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। आख़िरकार अमेरिकन सिंगर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता आधिकारिक होने का दिन आ ही गया। मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के निवास पर इस वक़्त सगाई की तैयारियां चल रही हैं। उधर मेहमानों के लिए एक होटल में कमरे बुक किये जा चुके हैं और रस्मों में शामिल होने के लिए प्रियंका के क़रीबी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं। 

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के निवास पर सगाई की रस्में शुरू हो गयी हैं। निक जोनास प्रियंका के साथ भारतीय रीति-रिवाज़ से सगाई कर रही हैं। रस्म की पहली तस्वीर सामने आयी है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा निक के साथ पूजा कर रही हैं। निक के हाथों में प्रियंका का हाथ है और फूलो-पत्तों से पूजा-अर्चना की जा रही है। आस-पास घरवाले और मेहमान बैठे हैं। इस ख़ास मौक़े के लिए प्रियंका ने पीले रंग का पारंपरिक परिधान पहना है, वहीं निक सफेद रंग के कुर्ता पजामे में हैं।

 

प्रियंका से जुड़े सूत्रों के अनुसार 200 से अधिक मेहमानों के आने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई के एक होटल में 200 कमरे बुक किए गए हैं। ताकि सगाई में आ रहे मेहमानों के रहने और खाने की व्यवस्था की जाए। अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि आज ही प्रियंका चोपड़ा अपनी सगाई की घोषणा करेंगी। 

प्रियंका चोपड़ा के इस पारिवारिक समारोह में रणवीर सिंह फिल्म, रवीना टंडन फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और उद्योगपति मुकेश अंबानी के अलावा फ़ैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के शामिल होने की संभावना है। प्रियंका की कज़िन परिणीति चोपड़ा सुबह से ही प्रियंका के घर पर मौजूद हैं। मेहमानों के लिए गिफ़्ट भी प्रियंका चोपड़ा के घर पहुंचने लगे हैं।

गौरतलब है कि निक जोनास अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंचे हैं। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास द्वारा दी गई 2 करोड़ से अधिक रुपयों की रिंग पहने हुए भी एक पार्टी में नज़र आई थीं। सगाई के बाद शाम को एक शानदार पार्टी का भी आयोजन करने की फिलहाल ख़बरें हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा से सगाई कर ली है और अब रोका हो रहा है। बहरहाल, प्रियंका के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है और ख़ुशख़बरी की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.