Armaan Malik क्यों हुए हॉस्पिटल में एडमिट? सिंगर की तस्वीर देख फैंस को हुई चिंता
Armaan Mallik ने हाल ही में हॉस्पिटल से अपनी तस्वीरें करके फैंस को चिंता में डाल दिया। आइए जानते हैं आखिर क्यों अरमान एडमिट हैं हॉस्पिटल में?

अरमान मलिक क्यों हुए हॉस्पिटल में भर्ती?
HighLights
अरमान मलिक क्यों हुए हॉस्पिटल में भर्ती?
सिंगर ने हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
फैंस ने कमेंट सेक्शन में जताई चिंता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन सेहत के हिसाब से अच्छे नहीं रहे। उन्होंने हॉस्पिटल से एक तस्वीर भी शेयर की, जिससे फैंस चिंतित हो गए, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। इसके बाद अरमान ने बताया कि वह आराम करने और ठीक होने के लिए समय ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
रविवार को अरमान मलिक ने X (पहले ट्विटर) पर हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में उनके हाथ में IV लाइन लगी हुई थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे, लेकिन अब मैं ठीक हूं! आराम करने और रीचार्ज होने का समय है'। हालांकि उन्होंने पोस्ट में नहीं बताया कि वे हॉस्पिटल में क्यों भर्ती हुए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: भाई अरमान मलिक को देख फूट-फूटकर रोए Amaal Malik, ये नजारा कर देगा आपको इमोशनल
फैंस को हुई चिंता
इस पोस्ट से फैंस परेशान हो गए और उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं भेजीं। इस बीच, अरमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'इस साल जिन चीजों का आपको ख्याल रखना है, उनकी लिस्ट में खुद को भी शामिल करना न भूलें'।
last few days have not been fun 🥲
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) January 18, 2026
but I’m good now! time to rest up & recharge 🤍 pic.twitter.com/5pCA9as2bb
अरमान मलिक कुछ हफ्ते पहले तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने फैंस से अपने भाई अमाल मलिक के साथ तुलना बंद करने और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बंद करने की अपील की। उन्होंने एक बयान शेयर किया जिसमें लिखा था, 'मुझे सच में समझ नहीं आता कि फैंस का एक हिस्सा मुझे और अमाल को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश क्यों करता रहता है। हमारे रास्ते अलग हैं, लेकिन हमारी खुशी हमेशा एक-दूसरे को आगे बढ़ते और सफल होते देखकर मिली है। प्लीज दोनों भाईयों के बीच तुलना बंद करें।
Amaal Malik ने भी की थी रिक्वेस्ट
अमाल मलिक ने भी अरमान का साथ दिया और लोगों से तुलना बंद करने की अपील की। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट ने लिखा, 'प्लीज भाई लोग, ऐसा मत करो। हम खून के रिश्ते से जुड़े हैं, कोई चीज हमें अलग नहीं कर सकती। मेरा भाई मेरा गर्व है, मेरा सब कुछ है, उसे किसी भी तरह से चोट पहुंचाना या उसका अपमान करना मुझे चोट पहुंचाने के बराबर है। बस प्यार फैलाओ और चलो यहां से एक बड़ा, खुशहाल फैन परिवार बनें। दिल से रिक्वेस्ट है'।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।